इतिहास

इतिहास में आज 8 फरवरी
08-Feb-2020
इतिहास में आज 8 फरवरी

बाजार में लगी कुल पूंजी के लिहाज से नैस्डैक दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टॉक इंडेक्स है. इसके आगे अमेरिका का ही न्यू यॉर्क स्टॉक एक्सचेंज है, जिसके कारोबार पर पूरी दुनिया नजर रखती है.
नैस्डैक शुरू होने से पहले शेयर बाजार में निवेश के लिए 'ओवर द काउंटर' तरीका चलता था. इसी इंडेक्स ने बढ़ती हुई कंपनियों में निवेश के लिए आईपीओ का प्रचलन भी शुरू किया. इससे बहुत सी कंपनियों को स्टॉक बाजार में निवेश करने वालों की पूंजी को अपनी कंपनियों में लगाने का मौका मिला. नैस्डैक दुनिया भर के लिए शेयरों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में खरीदने और बेचने का एक वैश्विक बाजार है.
नैस्डैक का मकसद ऐसे बाजार का निर्माण था जहां निवेशक शेयरों को तेज और पारदर्शी तरीके से कंप्यूटर की मदद से खरीद बेच सकें. 2006 में नैस्डैक आधिकारिक रूप से एनएएसडी से अलग हो गया और एक राष्ट्रीय प्रतिभूति एक्सचेंज के तौर पर काम करने लगा. अगले साल नैस्डैक ने स्कैंडीनेवियाई एक्सचेंज समूह ओएमएक्स के साथ नैस्डैक ओएमएक्स समूह बनाया.

  • 1862-ईस्ट इंडियन रेलवे ने अपनी पहली पूर्ण सुविधा वाली रेलवे कार्यशाला जमालपुर में स्थापित की।
  • 1865 -मेन्डल ने पहली बार अपना वैज्ञानिक पेपर मोराविया में  ब्रन सोसायटी फॉर द स्टडी आफ नैचुरल साइंसेज़  प्रस्तुत किया।
  • 1872- अंडमान जेल (सेल्यूलर जेल या कालापानी) में शेर अली ने गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की।
  • 1999 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना।
  • 2002 - भारत व रूस के बीच चार रक्षा समझौते सम्पन्न, विमानवाहक पोत गोर्शकोव का सौदा अटका।
  • 2006 - सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते सम्पन्न।
  • 2008- बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अमेरिका के अंतरिक्ष यान अटलांटिस को फ़्लोरिडा के केनवाल से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र आईएसएस के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया गया। 
  • 2009- हज़ारों पूर्व सैनिकों ने सरकार की बेरुखी से क्षुब्ध होकर अपने पदक राष्ट्रपति को लौटाए।
  • 2010- श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बफऱ् के नीचे दब गए। इनमें से 70 सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 11 सैनिकों के शव निकाले गए। 
  • 1897 - विद्वान, तृतीय राष्ट्रपति डॉ. ज़ाकिर हुसैन का जन्म हुआ।
  • 1925 - प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका शोभा गुर्टू का जन्म हुआ। 
  • 1941 -गज़़लों की दुनिया के बादशाह जगजीत सिंह का जन्म हुआ। 
  • 1939 - भारत के बारहवें मुख्य चुनाव आयुक्त जेम्स माइकल लिंगदोह  का जन्म हुआ। 
  • 1951 - हिन्दी के मंचीय कवियों में से एक अशोक चक्रधर का जन्म हुआ। 
  • 1906- भौतिक शास्त्री चेस्टर एफ. कार्लसन  का जन्म हुआ जिन्होंने  22 अक्टूबर 1938 में ज़ेरोग्राफी (फोटोकॉपी) की खोज की। इससे किसी भी पुस्तक या कार्यालयों के दस्तावेज़ों की हूबहू प्रतिलिपि निकलती थी। (निधन-19 सितम्बर 1968)
  • 1825 -प्रकृतिविद तथा अन्वेषक हेनरी वाल्टर बेट्स का जन्म हुआ  जिन्होंने जीवों के अनुहरण (किसी दूसरे जीव या किसी बेजान वस्तु के समान बन जाना) तथा प्राकृतिक चयन के बारे में लिखा। इससे चाल्र्स डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत को बल मिला।  (निधन-16 फरवरी 1892)
  • 1975-अंग्रेज़ रसायनज्ञ  सर रॉबर्ट रॉबिनसन का निधन हुआ, जिन्हें कई कार्बनयुक्त यौगिकों खासकर एल्केलॉइड पर अनुसंधान करने के लिए वर्ष 1947 का रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया। उन्होंने 1925 में मॉर्फीन 1946 तथा स्ट्रिक्नीन की संरचनाओं की खोज की। (जन्म-13 सितम्बर1886)
  • 1878-फ्राइज़ स्वीडन के वनस्पति वैज्ञानिक  ऐलाइज़ फ्राइज़ का निधन हुआ, जो कवक-विज्ञान के संस्थापकों में से एक थे। इन्होंने कवकों का पहला वर्गीकरण प्रस्तुत किया। (जन्म 15 अगस्त 1794)
     

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news