इतिहास

इतिहास में 29 फरवरी
29-Feb-2020
इतिहास में 29 फरवरी

1960-  इसी दिन मोरक्को के दक्षिणी शहर अगादीर में आए भीषण भूकंप में हज़ारों लोगों की मौत हो गई। इस भूकंप की तीव्रता 6.7 थी और स्थानीय समयानुसार रात के 11 बजकर 39 मिनट पर ये भूकंप आया।
1996- चार साल तक लगातार गोलीबारी और हमलों के बाद बोसनिया की राजधानी सरायेवो की घेराबंदी खत्म हो गई।
2000 - चेचेन्या के 99 प्रतिशत हिस्से पर रूसी सेनाओं का कब्ज़ा, रवाण्डा के प्रधानमंत्री पिरे सेलेस्टिन रविगेमा ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2004 - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के यात्री मिशेल फ़ोएल का अलेक्ज़ेंडर केलरी अंतरिक्ष में उतरे, पर अंतरिक्ष सूट में खराबी के कारण पुन: वापस स्टेशन लौट गये।
2008 -  प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.बच्चन सिंह को अनुवाद के लिए वर्ष 2008 का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया।
1840- आयरिश-अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन फिलिप हॉलैण्ड का जन्म हुआ, जिन्हें आधुनिक पनडुब्बी का जनक माना जाता है। सन् 1898 में उन्होंने हॉलैण्ड  नामक पानी के अंदर संचालित पहला अमेरिकी जलयान बनाया। (निधन-12 अगस्त 1914)
1792- भ्रूणविज्ञानी  कार्ल अर्न्स्ट वॉन बेयर का जन्म हुआ, जिन्होंने सन् 1827 में स्तनधारियों के अण्डाणु की खोज की। उन्होंने ऊतकों की परतों से भ्रण के विकास के बारे में बताया। इसके अलावा कशेरुकी प्राणियों की विभिन्न प्रजातियों के भ्रूण में समानताओं को दिखाया। उनका निधन-  28 नवम्बर 1876 को हुआ। 
1928-अमेरिकी कवयित्री, लेखिका तथा पुस्तकालय संचालिका इना डोन्ना कूलब्रिद का निधन हुआ, जो अमेरिका की पहली सरकारी कवयित्री थीं। उनका जन्म जन्म 10 मार्च 1841 को हुआ। 
1744 -जॉन थियोफिलस डेज़ाग्युएलिये का निधन इसी दिन हुआ। वे फ्रांस में जन्मे प्राकृतिक दर्शनशास्त्री थे। वे रॉयल सोसायटी आफ लंदन के सदस्य थे। वे पहले सर आइज़ैक न्यूटन के प्रायोगिक सहायक थे। उन्होंने न्यूटन के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप में लोगों में प्रचारित किया। (जन्म 13 मार्च 1683)। 
1936 में नेचर पत्रिका ने नील्स बोर के  बाउल आफ बॉल्स  के बारे में छापा।
1908 में डच वैज्ञानिकों ने ठोस हीलियम की खोज की। 
 29 फऱवरी को जन्मे व्यक्ति
1896 - मोरारजी देसाई - भारत के एक स्वाधीनता सेनानी और भारत के छठे प्रधानमंत्री। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news