इतिहास

इतिहास में आज 31 मार्च
31-Mar-2020
इतिहास में आज 31 मार्च
  • 1889-पेरिस में एफिल टावर का उद्घाटन किया गया।
  • 1959- 14 वें दलाई लामा, तेनजिऩ ग्यातसो, भारत की सीमा पार करी और राजनीतिक में शरण ली।
  • 1979 -अरब संघ के सदस्य देशों ने इस संघ में मिस्र की सदस्यता को स्थगित कर दी और अधिकांश देशों ने मिस्र से संबंध तोड़ लिए। मिस्र के विरुद्ध अरब देशों की यह कड़ी प्रतिक्रिया कैम्पडेविड के लज्जाजनक समझौते पर क़ाहेरा द्वारा हस्ताक्षर किये जाने का परिणाम थी।  अमरीका के भारी दबाव के बाद सन 1980 में अरब संघ में मिस्र की वापसी की भूमिका प्रशस्त हुई।
  • 1981-कृत्रिम रूप से निर्मित एककोशिकीय जीवाणु स्यूडोमोनस बैक्टीरियम (अब बर्खोल्डेरिया सेपेशा) के लिए आनन्द चक्रबर्ती को पेटेन्ट जारी किया गया। यह जीवाणु तैलीय प्रदूषण कम करने के काम आता है। यह समुद्र में जहाजों से रिसे हुए कच्चे तेल को सूक्ष्म कार्बनिक पदार्थों में तोड़ देता है।
  • 1997 - वासलेव क्लार्क को नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया।
  • 2001 - यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस का धावा, अपने ही घर में नजरबंद, यूरोपीय मंत्रियों ने क्योटो संधि को जीवित घोषित किया।
  • 2005 - संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी।
  • 2008 - साहित्यकार  कृष्णा सोबती को के.के.बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का  व्यास सम्मान  देने की घोषणा की गई। रेवती मेनन को  दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान, 2007  प्रदान किया गया।
  • 1972 - भारतीय अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन हुआ। 
  • 1596 -फ्रांस के विश्व विख्यात दार्शनिक गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री रेने डेकार्ट का जन्म हुआ। 
  • 1809 -रुस के ड्रामा लेखक निकोलाय वासीलियोविच गोगोल का यूक्रेन में जन्म हुआ।  
  • 1934-इटली के भौतिकशास्त्री कार्लो रबिया का जन्म हुआ,  जिन्हें 1960 में भारी तथा अल्पायु वाले उपपरमाण्विक डब्ल्यू कण एवं ज़ेड कण की खोज के लिए 1984 में साइमन वान डर मीर के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • 1945 -जर्मन जैव रसायनज्ञ हैन्स फिशर का निधन हुआ,  जिन्हें लाल रक्त कोशिकाओं के वर्णक हीमिन तथा पौधों के हरे वर्णक क्लोरोफिल के संघटकों पर अनुसंधान करने, तथा खासकर 1929 में हीमिन का संश्लेषण करने के लिए वर्ष 1930 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया। ( जन्म 27 जुलाई 1881)
  • 1978- अमेरिकी शरीर क्रिया विज्ञानी चाल्र्स हरबर्ट बेस्ट का निधन हुआ,  जिन्होंने अग्न्याशय से निकलने वाले इंसुलिन नामक हार्मोन की खोज, तथा मधुमेह में उसके महत्व की खोज में डॉ. फ्रेड्रिक बेन्टिंग की सहायता की।  (जन्म 27 फरवरी 1899).
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news