इतिहास

इतिहास में आज 1 अप्रैल
01-Apr-2020
इतिहास में आज 1 अप्रैल
  • 1875- सर फ्रांसिस गैल्टन ने पहली बार समाचारपत्र में मौसम-मानचित्र छापा।
  • 1890 -इलेक्ट्रिक ट्रॉली कार का पेटेन्ट उसके निर्माता बेल्जिय़म के चाल्र्स वेन डेपॉएल को प्रदान किया गया।
  • 1936 - भारत के उड़ीसा (अब ओडि़शा) राज्य की स्थापना हुई, जो कि पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था।
  • 1973 - भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए  टाइगर बचाओ अभियान चलाया गया।
  • 1979 - ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित।
  • 1996 - बैंक ऑफ़ टोकियो और मित्सुबिशी बैंक के विलय से बना विश्व का सबसे बड़ा बैंक न्यू बैंक आफ़ टोकियो-मित्सुबिशी ने अपना कार्य आरम्भ किया।
  • 1997 - मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं।
  • 2005 - नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाये गये गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनैतिक बंदियों को रिहा किया गया।
  • 2008 -  मुम्बई की विशेष अदालत ने 47 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले के मामले में केतन पारेख और हितेन दलाल सहित 5 अभियुक्तों को एक-एक साल की सज़ा सुनाई।
  • 2010 -  राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया। इसके तहत आबादी का बायोमीट्रिक डाटाबेस तैयार किया जाएगा। 
  • 2010 -  पर्सनल कम्प्यूटर के युग की शुरुआत करने वाले। हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स का निधन हुआ। 
  • 1919-अमेरिकी चिकित्सक जोजफ़ ई. म्यूरे का जन्म हुआ, जिन्हें रोगों के इलाज के लिए अंग तथा कोशिका प्रत्यारोपण सम्बन्धित कार्य के लिए ई. डॉनेल थॉमस के साथ 1990 में चिकित्सा/शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 1865-आस्ट्रियन रसायनज्ञ रिचर्ड जि़ग्मॉन्डी का जन्म हुआ, जिन्हें कोलाइड विलयन का विषमांगी स्वभाव बताने के लिए वर्ष 1925 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने अपने अनुसंधान के लिए अल्ट्रामाइक्रो स्कोप का आविष्कार किया। (निधन-23 सितम्बर 1929)
  • 1968-रूसी भौतिकशास्त्री  लेव डेविडोविच लैन्डॉव का निधन हुआ, जिन्होंने मंद ताप भौतिकी, परमाणु भौतिकी, नाभिकीय भौतिकी, ठोस अवस्था, तारकीय ऊर्जा और प्लाज़्मा भौतिकी जैसे क्षेत्रों में काम किया। भौतिकी के कई शब्द उनके नाम से हैं। अत्यधिक मंद ताप (2.18 केल्विन) पर द्रव हीलियम के विलक्षण अतितरल (सुपरफ्लुइड) व्यवहार को प्रतिपादित करने वाले सिद्धांत के लिए उन्हें 1962 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (जन्म-22 जनवरी 1908)
  • 1901-फ्रांसीसी रसायन विज्ञानी  फ्रांस्वा मैरी रॉउल्ट का निधन हुआ, जिन्होंने विलयन पर नियम दिए। वे  राउल्ट्स के नियम से प्रसिद्ध हैं। इससे घुले हुए पदार्थ का आण्विक भार ज्ञात करना सम्भव हुआ। (जन्म 10 मई 1830)
  •  महत्वपूर्ण दिवस-अप्रैल फूल दिवस। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news