इतिहास

इतिहास में आज 2 अप्रैल
02-Apr-2020
इतिहास में आज 2 अप्रैल
  • 1984 - स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा, मिशन सोयूज़ टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।
  • 1989 - फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात फिलिस्तीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 2011- भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर आईसीसी विश्व कप, 2011 की ट्रॉफी अपने नाम की। 
  • 1902 - शास्त्रीय गायक बड़े ग़ुलाम अली खां का जन्म हुआ। 
  • 1889-चाल्र्स एम. हॉल ने ऐल्युमिनियम को उसके अयस्क से अलग करने की विद्युत अपघटन विधि का पेटेन्ट कराया जिसे उन्होंने 23 फरवरी 1886 को आविष्कृत किया था।
  • 1935- स्कॉटलैण्ड के भौतिकशास्त्री रॉबर्ट वॉट्सन वॉट ने राडार के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
  • 1934-अमरीकी गणितज्ञ पॉल जोजफ़ का जन्म हुआ, जिन्हें समुच्चय सिद्धान्त पर आधारभूत कार्य करने के लिए वर्ष 1966 में फील्ड मैडेल का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 1931-फ्रांसीसी-ऑस्ट्रेलियाई चिकित्सक  जैकस फ्रान्सिस अल्बर्ट पियरे मिलर का जन्म हुआ, जिन्होंने 1962 में जीवों में रोगप्रतिरोधक क्षमता के विकास में थाइमस ग्रन्थि का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि थाइमस द्वारा टी. कोशिकाओं का निर्माण होता है।
  • 1995 -स्वीडन के खगोल भौतिकीविद् हैनेज़ ओलोफ गोएस्टा अल्फ्वैन  का निधन हुआ, जो प्लाज़्मा भौतिकी (आयनीकृत गैसों का अध्ययन) के क्षेत्र के संस्थापकों में से एक माने जाते हैं। उन्हें चुम्बकीय जलगतिकी (मैग्नेटोहाइड्रोडायनामिक्स) पर आधारभूत अनुसंधान के लिए 1970 में फ्रान्स के लुइस नील के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-30 मई 1908)
  • 1952 - फ्रांसीसी खगोल शास्त्री बरनार्ड (फर्डीनैन्ड) ल्याट का निधन हुआ, जिन्होंने 1930 में कोरोनोग्राफ का आविष्कार किया। यह ऐसा उपकरण है जो सूर्यग्रहण के बिना भी सूर्य के प्रभामंडल (कोरोना) का अध्ययन करने में सहायक है। इसमें एक चक्का होता है जो सूर्य की चमकीली सतह को ढंक लेता है। (जन्म-27 फरवरी 1897)।
  • 1765 - रूस के कवि और साहित्यकार मिखाइल लोमीनोसोव का निधन हुआ। वे सन 1711 ईसवी में जन्मे थे  । रुसी साहित्य की अत्याधिक सेवा के कारण उन्हें इस साहित्य का जनक कहा जाता है।
  • 1805-बच्चों की कहानियां लिखने के लिए विख्यात लेखक और कवि क्रिस्टन ऐंडरसन का डेनमार्क में जन्म हुआ। ऐंडरसन के जन्म दिन को विश्व में बाल पुस्तक दिवस के रुप में मनाया जाता है।
  • 1982 -अर्जेन्टाइना की नौसेना ने फ़ाकलैंड या मालवीनास द्वीप पर आक्रमण करके छापामारों के प्रभाव वाले इस द्वीप पर क़ब्ज़ा कर लिया। 
  • 1840 -प्रसिद्ध फ्रांसीसी उपन्यासकार ईमेल ज़ोला पेरिस में जन्मे।    उनका सबसे प्रसिद्ध उपन्यास प्रकृतिवाद था जो वर्ष 1888 में प्रकाशित हुआ। उनका देहान्त 29 दिसम्बर वर्ष 1902 ईसवी को हुआ।
     

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news