इतिहास

इतिहास में आज 9 अप्रैल
09-Apr-2020
 इतिहास में आज 9 अप्रैल
  • 1860 - पहली बार मनुष्य की आवाज़ का अंकन किया गया।
  • 1965 - कच्छ के रन में भारत-पाक में युद्ध छिड़ा।
  • 1988 - ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।
  • 1989 - एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू की गई।
  • 1998 - सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु।
  • 1999 - नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या, खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।
  • 2002 - बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली।
  • 2003 - स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।
  • 2004 - ईराक में संघर्ष तेज़ पर अमेरिकी काफि़ले पर हमले में 9 लोगों की मृत्यु। पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।
  • 2005 - ब्रिटेन के युवराज चाल्र्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।
  • 2006 - यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 के चुनावों के बाद भी अपने पद बने रहने की घोषणा की।
  • 2008 -  उत्तर प्रदेश सरकार ने दलिया व कॉपियों समेत डेढ़ दर्जन वस्तुओं को वैट से मुक्त किया। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण बैंक (नाबार्ड) ने वर्ष 2007-08 में अपने कारोबार में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 21 प्रतिशत की वृद्धि की। नेपाल में बहुप्रतीक्षित संविधान सभा के लिए मतदान शुरू हुआ। 
  • 2010 - जम्मू-कश्मीर की विधान सभा ने अंतर जि़ला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने सबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।
  • 1770 - जर्मन भौतिकशास्त्री थॉमस जोहान सीबेक का जन्म हुआ,  जिन्होंने 1831 में पता लगाया कि विभिन्न तापमान पर रखे हुए दो संचालक पदार्थों में विद्युतधारा का प्रवाहित होना सीबेक प्रभाव कहलाता है। यह ताप-वैद्युत युग्म (थर्मोकपल) का आधार था।(निधन-10 दिसम्बर 1831)
  • 1903 - अमेरिकी ऐन्डोक्रोइनोलॉजिस्ट  ग्रैगरी (गुडविन) पिन्कस  का जन्म हुआ, थे जिन्होंने स्टेरॉइड की निषेचन विरोधी विशेषताओं के बारे में बताया और पहली गर्भ-निरोधक गोली का निर्माण किया। (निधन- 22 अगस्त 1967 )
  • 1915-जर्मनी के जीवाणुविज्ञानी  फ्रेड्रिक आगस्ट जोहानेस लोएफ्लर का निधन हुआ, जिन्होंने 1884 में डिप्थीरिया बीमारी के जीव कोराइने बैक्टीरियन डिप्थेरी की खोज की। इसे सर्वप्रथम जर्मन शरीरक्रियाविज्ञानी थ्योडर क्लेब्स ने डिप्थीरिया रोगी के गले में ढूँढ़ा था। (जन्म 24 जून 1852) 
  • 1850-  अंग्रेज़ रसायनज्ञ  विलियम प्रॉउट का निधन हुआ  जिन्हें पाचन क्रिया, जैव रसायन तथा परमाणु भार पर कार्य करने के लिए जाना जाता है। वे मुख्य रूप से सन् 1815 में दी गई प्रॉउट की परिकल्पना के लिए जाने जाते हैं। इसके अनुसार सभी तत्वों के परमाणु भार हाइड्रोजन के परमाणु भार के अपवर्त्य होते हैं। (15 जनवरी 1785) ।
  •  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news