इतिहास

इतिहास में आज 12 अप्रैल
12-Apr-2020
 इतिहास में आज 12 अप्रैल
  • 1861 -अमरीका का गृह युद्ध आरंभ हुआ था जब दक्षिण के ग्यारह राज्यों ने जैफऱसन डेविस के नेतृत्व में अमरीका से अलग परिसंघ बनाने की घोषणा के साथ स्वतंत्रता के लिए संघर्ष आरंभ कर दिया। दक्षिण के राज्य उत्तरी औद्योगिकृत राज्यों की तुलना में काफ़ी पिछड़े थे और लंबे समय से दास प्रथा के अंत की मांग कर रहे थे। चार वर्षों तक चले भीषण संघर्ष के बाद परिसंघ की हार के साथ इस लड़ाई का अंत हुआ था यद्यपि दास प्रथा को पूरे देश में ग़ैर-क़ानूनी घोषित कर दिया गया था।
  • 1945 - अमेरिका द्वारा ओकीनावा पर आक्रमण; जापानी मंत्रिमंडल का त्यागपत्र; अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट का देहान्त।
  • 1955 -साल्क के पोलियो के टीके के कार्य की घोषणा हुई और बताया गया कि यह सुरक्षित है।
  • 1961-मनुष्य पहली बार अंतरिक्ष में पहुंचा और उसने पृथ्वी का चक्कर लगाया। रुस के अंतरिक्ष यात्री यूरी गैगरीन ने आज के दिन वोस्टॉक अंतरिक्ष यान से 89 मिनट में पृथ्वी का चक्कर लगाया। इस प्रकार अंतरिक्ष यात्रा के क्षेत्र में एक बड़ी उन्नति हुई। सन 1968 ईसवी में जब वे ख्याति के शिखर पर थे रुस के एक वरिष्ठ अंतरिक्ष अधिकारी के साथ एक वायु दुर्घटना में मारे गये। यूरी गैगरीन के सम्मान में 12 अप्रैल के दिन को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया गया है। 
  • 1991 - खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त।
  • 1998 - गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2007 - पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइपलाइन पर भारत को मंजूरी दी। एयरलाइन्स जेट ने एयर सहारा को खऱीदा।
  • 2008 - भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति और सांसद लॉर्ड स्वराजपाल के स्वामित्व वाले केपेरो समूह ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में मोटर वाहन के पुर्जे बनाने की तीन इकाइयों को लगाने का फ़ैसला किया।
  • 1917 - वीनू मांकड़ - भारत के महान क्रिकेट खिलाडिय़ों में से एक हैं, इनका नाम विश्व के महान ऑलराउंडरों में गिना जाता है। 
  • 1236 - दिल्ली के शासक रहा इल्तुतमिश का निधन। 
  • 1884- जर्मन जैव रसायनज्ञ ओटो फ्रिट्ज़ मेयरहॉफ  का जन्म हुआ,  जिन्हें मांसपेशियों में होने वाले उपापचय की अभिक्रियाओं पर अनुसंधान करने के लिए आर्किबेल्ड वी. हिल के साथ 1922 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 6 अक्टूबर 1951)
  • 1748-फ्रांसीसी वनस्पति वैज्ञानिक ऐन्टॉन लॉरेन्ट डि जस्यू का जन्म हुआ, जिनके सिद्धांतों से प्राकृतिक वर्गीकरण प्रणाली की स्थापना हुई। इन्होंने वर्गीकरण की अपनी एक प्राकृतिक प्रणाली बताई जिसमें उन्होंने 15 वर्ग (क्लासेस), तथा 100 कुलों (फैमिलीज़) को वर्गीकृत किया। (निधन- 17 सितम्बर 1836)
  • 1997- अमेरिकी जैव रसायनज्ञ  जॉर्ज वाल्ड का निधन हुआ, जिन्होंने दृष्टि के रसायन विज्ञान पर कार्य किया। दृष्टि के जैवरासायनिक विज्ञान पर कार्य करते हुए उन्होंने रैटिना में विटामिन-ए के प्रभाव को उजागर किया। (जन्म-18 नवम्बर 1906)
  • 1896-जर्मन इंजीनियर एवं पुरातत्वविद् कार्ल ह्यूमैन का निधन हुआ, जिन्होंने प्राचीन यूनानी सभ्यता के शहरों का उत्खनन किया। इन्होंने प्राचीन यूनानी सभ्यता के शहर मैग्नेशिया को भी खोजा, तथा आज के तुर्की के कुछ हिस्सों मे भी कई प्राचीन शहरों का उत्खनन किया। (जन्म-4 जनवरी 1839)।
     

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news