इतिहास

इतिहास में आज 23 अप्रैल
23-Apr-2020
 इतिहास में आज 23 अप्रैल

1896- अमेरिका में पहली बार दर्शकों से पैसे लेकर थिएटर में एक फिल्म दिखाई गई।
1981 -पहली बार अमेरिका में एक रोगी में कृत्रिम त्वचा का प्रत्यारोपण किया गया।
1990 - नामीबिया संयुक्त राष्ट्र संघ का 160वां सदस्य बना।
1996 - चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव का एक हवाई हमले में निधन।
1999 - उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना के लिए 50 वर्ष पूरे होने पर वांशिगटन में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
2002 - पेइचिंग में भारत तथा चीन के बीच सीमापार आतंकवाद पर वार्ता।
2003 - कुर्द और अरब विवादों को निपटाने के लिए आयोग गठित करने का निर्णय।
2007 - रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन।
2008 - क्षेत्रीय अनुसंधान और विश्लेषण केन्द्र, लखनऊ को केन्द्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने मान्यता दी। इंडियन फरमर्स फर्टिलाइजर (इफ्को) और मिस्र की सेन्ट्रल एग्रीकल्चर व कोआपरेटिव यूनियन (कांकू) ने सहकारिता के क्षेत्र में नई परियोजनाओं के लिए एक समझौता किया। अमेरिकी कांग्रेस ने म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सूकी को शीर्ष नागरिक सम्मान अमेरिकी कांग्रेस स्वर्णपदक से सम्मानित करने की घोषणा की। 
1992 - निर्देशक, कहानीकार, साहित्यकार सत्यजित राय का निधन हुआ। 
1564 -ब्रिटेन के विश्व विख्यात लेखक और शायर विलियम शेक्सपियर का जन्म हुआ। उन्होंने अपना कला जीवन अभिनय से आरंभ किया और फिर ड्रामे भी लिखने लगे उन्होंने कुछ ही समय में इन दोनों क्षेत्रों में बहुत नाम कमा लिया। उनकी रचनाएं अधिकतर साहसिक कार्य और कमेडी पर आधारित थीं। रोमियो ऐंड जूजियट उनकी विश्वविख्यात रचनाओं में है। 52 वर्ष की आयु में शेक्सपियर का निधन हुआ।
1858- जर्मन सैद्धान्तिक भौतिकशास्त्री  मैक्स प्लैन्क का जन्म हुआ,  जिनके ऊष्मागतिकी (थर्मोडायनामिक्स) तथा श्यामवर्ण विकिरण पर किए गए कार्यों ने उन्हें सन् 1900 में क्वान्टम सिद्धान्त बताने में सहायता की, जिसके कारण उन्हें 1918 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-4 अक्टूबर 1947)
1853  - 1880 में पेरिस पुलिस में अपराधियों की पहचान करने के मुखिया  अल्फॉन्स बर्टिलन का जन्म हुआ, जिन्होंने ऐन्थ्रोपोमेट्री नामक एक पहचान प्रणाली विकसित की जिसे बर्टिलन प्रणाली भी कहा गया। प्रणाली भौतिक लक्षणों का अभिलेख रखती थी जिसे सिर की लम्बाई के अनुसार वर्गीकृत कर लिया जाता था।(निधन-13 फरवरी 1914)
1895 -आधुनिक शरीर क्रिया विज्ञान के रचयिता कार्ल फ्रेड्रिक विल्हेम लुडविग  का निधन हुआ, जिन्होंने भौतिकी तथा रसायन विज्ञान की सहायता से शरीर की क्रियाविधि पर कार्य किया। (जन्म-29 दिसम्बर 1816)
1960 -जर्मन भौतिकशास्त्री  मैक्स वॉन लॉई का निधन हुआ, जिन्होंने क्रिस्टल में एक्स किरणों के विवर्तन की खोज की जिसके लिए उन्हें 1914 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। इससे वैज्ञानिकों को क्रिस्टल का अध्ययन करने में सहायता मिली और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण में भी मदद मिली। (जन्म-9 अक्टूबर 1879)
महत्वपूर्ण तिथि- विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news