इतिहास
आज का इतिहास 6 मई
06-May-2020
- 1840-चिपकने वाला डाक टिकट पहली बार ब्रिटेन में बिका।
- 1851-अमेरिका में जॉन गौरी के नाम बर्फ जमाने की मशीन के नाम से पेटेन्ट ज़ारी किया गया। यह किसी रेफ्रीजेरेटर के लिए पहला पेटेन्ट था।
- 1985 - द्वितीय विश्वयुद्ध में बैली पुलों के आविष्कारकर्ता सर डोनाल्ड बैली का इंग्लैंड में निधन।
- 1997 - फ्रांस की क्रिस्टिन जेनिन धु्रव पर पैदल पहुंचने वाली विश्व की प्रथम महिला बनी।
- 2004 - चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना।
- 2005 - संयुक्त राष्ट्र ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन की सूची में डाला।
- 2006 - टाइटेनिक के डूबने की घटना की आखिरी चश्मदीद गवाह अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंट का निधन। दुनिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक पोर्टर ग्रास ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2007 - फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस सार्कोजी जीते।
- 2008 - बांग्लादेश में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में पहली बार आरोप पत्र दाखिल किया।
- 2010- सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के. जी. बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने सांसदों को मिलने वाली स्थानीय क्षेत्र विकास निधि की संवैधानिक वैधता को यह कहकर बरकरार रखा कि संसद के पास इसके तहत कोष आवंटित करने की वैध शक्तियां हैं। इस योजना के तहत सांसदों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए दो करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं। मुंबई में हुए 26/11 हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब को मौत की सज़ा सुनाई गई।
- 1861 - स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ पंडित मोतीलाल नेहरू का जन्म हुआ।
- 1871- फ्रांसीसी रसायनज्ञ फ्रांस्वा आगस्ट विक्टर ग्रिगनार्ड का जन्म हुआ, जिन्हें ग्रिगनार्ड अभिक्रिया के लिए पॉल सैबेश्यर के साथ सन् 1912 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (निधन-3 दिसम्बर 1935)
- 1856 -अमेरिकी साहसिक खोजी रॉबर्ट एड्विन पियरी का जन्म हुआ, जो उत्तरी धु्रव पर जाने वाले पहले व्यक्ति बने। वे 6 अप्रैल 1909 में अपने साथी मैथ्यू हेनसन तथा चार एस्किमो साथियों के साथ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचे थे। (निधन- 20 फरवरी 1920)
- 1963 हंगरी के ऐरोनॉटिकल इंजीनियर थ्योडर वॉन कैर्मन का निधन हुआ, जिन्होंने ध्वनि की गति से भी तेज़ चलने वाला पहला विमान बेल एक्स-1 बनाया। (जन्म-11 मई 1881)
- 1904- अंग्रेज़ रसायनज्ञ एलेक्ज़ेन्डर विलियम विलियमसन का निधन हुआ, जिनके एल्कोहल तथा ईथर पर किए अनुसंधान से कार्बनिक आण्विक संरचना पर रोशनी डाली। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने उत्प्रेरक की भूमिका को माध्यमिक उत्पाद के ज़रिए समझाया। (जन्म -1 मई 1824)।