इतिहास

आज का इतिहास 7 मई
07-May-2020
आज का इतिहास 7 मई
  • 1878 -जोजफ़ आर. विन्टर्स ने आग से बचाने वाली सीढ़ी के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
  • 1963-संयुक्त राज्य ने टेलीस्टार द्वितीय नामक संचार उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा।
  • 1976 - एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को अपने आविष्कार का पेटेंट मिला जिसे उन्होंने  टेलीफ़ोन (दूरभाष) का नाम दिया।
  • 1989 - भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी के खिलाफ ईरानी फ़तवे के बाद ब्रिटेन और ईरान के बीच राजनयिक सम्पर्क टूट गया।
  • 1999 - स्काटलैंड संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी को सफलता।
  • 2000 - ब्लादिमीर पुतिन ने रूस के नए राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार सम्भाला।
  • 2002 - गुजरात की हिंसा पर अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने गम्भीर चिंता जताई।
  • 2004 - नेपाल के प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा ने इस्तीफ़ा दिया।
  • 2008 - रूस के पूर्व राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने देश के 10वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल हत्फ़-8 का परीक्षण किया। 
  • 1861 - नोबेल पुरस्कार प्राप्त बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार और चित्रकार रवीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म हुआ। 
  • 1880 - महान भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान पंडित पांडुरंग वामन काणे का जन्म हुआ। 
  • 1893 - भारतीय गुरु परमहंस योगानंद का जन्म हुआ।
  • 1939- कनाडाई अमेरिकी अणु जीवविज्ञानी  सिडनी आल्टमैन का जन्म हुआ, जिन्हें आर.एन.ए सम्बन्धित खोज करने के लिए थॉमस आर. सेक के साथ 1989 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • 1855 -इलेक्ट्रिकल इंजीनियर  ऑस्कर वॉन मिलर का जन्म हुआ, जो जर्मनी में उद्युत-उत्पादन उद्योग के प्रोत्साहक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने म्यूनिख में ड्यूट्शेस म्यूजिय़म आफ साइंस ऐन्ड टेक्नोलॉजी की स्थापना भी की। (निधन-9 अप्रैल 1934)
  • 1925- ब्रिटेन के समाजसेवी तथा साबुन निर्माता  विलियम लीवर का निधन हुआ, जिन्होंने वर्ष 1886 में अपने भाई जेम्स के साथ मिलकर साबुन कम्पनी की स्थापना की। यह वानस्पतिक तेलों से साबुन बनाने वाली पहली कम्पनी थी। वर्ष 1900 में उन्होंने लाइफबॉय, लक्स, फ्लेक्स आदि साबुन आदि निर्मित किए। (जन्म-19 सितम्बर 1851)
  • 1998-दक्षिण अफ्रीका में जन्मे अमेरिकी चिकित्सक  ऐलन मैक्लियॉड कॉर्मैक का निधन हुआ,  जिन्होंने गणितीय लघुगणन तैयार किया जिससे नई चिकित्सकीय पद्धति कम्प्यूटराइज़्ड ऐक्सियल टोमोग्राफी(सी.टी.स्कैन) का विकास सम्भव हुआ। (जन्म -23 फरवरी 1924)  
  • महत्वपूर्ण दिवस-  सीमा सडक़ संगठन स्थापना दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news