इतिहास

आज का इतिहास 14 जून
14-Jun-2020 12:17 PM
आज का इतिहास 14 जून
  • 1834-पानी के अंदर की पोशाक के लिए लियोनार्ड नॉर्क्रास के नाम पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 1972 -अमेरिका में डी.डी.टी. नामक कीटनाशक पर प्रतिबंध लगाया गया।
  • 1901 - पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
  • 1999 - थाबो मबेकी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 2001 - जांच आयोग ने दीपेन्द्र को ही शाही परिवार का हत्यारा बताया।
  • 2004 - पंचशील सिद्धांत की 50वीं वर्षगांठ पर बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार  आयोजित।
  • 2005 - माइकल जैक्सन बच्चों के साथ यौन दुव्र्यवहार से जुड़े दस मामलों में बरी।
  • 2007 - चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षीनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले।
  • 2008 - केन्द्र सरकार ने अलग गोरखालैंण्ड राज्य के निर्माण की सम्भावना को ख़ारिज किया। राजस्थान के बांसवाड़ा जि़ले में 96 मीट्रिक टन की सोने की ख़ान का पता चला। चीन के उत्तरी प्रान्त शांग्झी में एक कोयला खादान में विस्फोट में 27 लोग घायल हुए। नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल ख़ाली किया।
  • 1595 - सिक्खों के छठे गुरु गुरु हरगोविंद सिंह का जन्म हुआ। 
  • 1905 - भारतीय शास्त्रीय संगीतकार हीराबाई बरोदकर का जन्म हुआ। 
  • 1922 - प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक के. आसिफ़ का जन्म हुआ। 
  • 1924- स्कॉट्लैंड के औषधिविज्ञानी सर जेम्स व्हाइट ब्लैक का जन्म हुआ,  जिन्हें जॉर्ज एच. हिचिंग्स तथा गैर्ट्रयूड बी. इलियन के साथ दो महत्वपूर्ण ड्रग प्रोप्रैनोलॉल और साइमेटिडीन का आविष्कार करने के लिए वर्ष 1988 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।  (निधन- 22 मार्च 2010) 
  • 1868-आस्ट्रिया के रोग प्रतिरोध विज्ञानी तथा चिकित्सक  कार्ल लैंडस्टीनर का निधन हुआ, जिन्हें सन् 1930 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने रक्त समूहों पर कार्य किया। (निधन- 26 जून 1943) 
  • 1946 -स्कॉटिश इंजीनियर जॉन लॉगी बेयर्ड का निधन हुआ, जिन्होंने टेलीविजन का आविष्कार किया। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने वस्तुओं के चित्रों को पहली बार दूरदर्शित किया। (जन्म-13 अगस्त 1888)
  • 1875-जर्मनी के खगोलशास्त्री  हेनरिक लुइस डी. ऐरेस्ट का निधन हुआ, जो बर्लिन वेधशाला के विद्यार्थी थे, उन्होंने सर्वप्रथम नेप्च्यून के बारे में बताया। (जन्म-13 जुलाई 1822) 
  • महत्वपूर्ण दिवस- विश्व रक्तदान दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news