इतिहास

आज का इतिहास 20 जून
20-Jun-2020 12:53 PM
आज का इतिहास 20 जून
  • 1976- लेबनान में अमरीकी राजदूत की हत्या के बाद 300 लोगों के निकाला। लेबनान की राजधानी बेरूत से करीब 300 पश्चिमी नागरिकों को अमरीकी सेना की मदद से सीरिया पहुंचाया गया। इन ब्रितानी और अमरीकी नागरिकों को सडक़ के रास्ते ले जाना सुरक्षित नहीं होने की वजह से इन्हें अमरीकी नौसेना के एक जहाज़ में ले जाया गया। लेबनान में अमरीका के राजदूत फ्रांसिस मेलॉय की हत्या के बाद अमरीका ने वहां रह रहे अपने नागरिकों को लेबनॉन छोडऩे की सलाह दी थी। इन लोगों को पहले ब्रितानी सरकार की मदद से डमैस्कस ले जाने की योजना थी। लेकिन दो दिनों तक सुरक्षा कारणों की वजह से ये लोग ब्रितानी दूतावास से नहीं निकल पाए। जिसके बाद अमरीकी नौसेना ने ऑपरेशन की कमान अपने हाथ में ले ली। उस वक्त लेबनान में एक साल से ज़्यादा से गृह युद्ध चल रहा था जो आखिरकार कि वर्ष 1990 में ख़त्म हुआ।
  • 1990- ब्रिटेन के तत्कालीन चांसलर जॉन मेजर ने यूरोप के लिए अलग-अलग राष्ट्रीय मुद्राओं के साथ एक नई मुद्रा का प्रस्ताव रखा।  मेजर ने इस नई मुद्रा का नाम  हार्ड ईसीयू  यानी यूरोपियन करंसी यूनिट रखा। उनके मुताबिक शुरुआत में इसका इस्तेमाल व्यापार और पर्यटन में ही होना था। साथ ही इसकी देख-रेख के लिए एक अलग यूरोपीय मुद्रा कोष बनाया जाना था। इससे पहले यूरोपीय आयोग के मुखिया जैक डेलोरिस ने पूरे यूरोप के लिए एक मुद्रा और एक यूरोपीय बैंक का प्रस्ताव रखा था। लेकिन ब्रितानी सरकार ने आयोग के प्रस्ताव के मुकाबले चांसलर जॉन मेजर के मॉडल को एक बेहतर विकल्प माना।  आखिरकार वर्ष 2002 में यूरोप में 12 देशों की राष्ट्रीय मुद्रा की जगह यूरोपीय मुद्रा  यूरो  ने ले ली।
  • 1998 - विश्वनाथन आनंद ने ब्लादीमीर कैमनिक को हराकर पांचवे फ्रैंफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता।
  • 1999 - सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाले दुनिया के 5 नगरों में क्रमश: मैक्सिको सिटी, पेइचिंग, शंघाई, तेहरान और कलकत्ता शामिल।
  • 2000 - काहिरा में समूह-15 देशों का दसवां शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
  • 2001 - जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने, भारत-पाक शिखर वार्ता को संवैधानिकता प्रदान करने का प्रयास, श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के समर्थन वापस लेने से चंद्रिका कुमारतुंग सरकार अल्पमत में, ताइवान का मिसाइल परीक्षण।
  • 2002 - पाकिस्तान ने अशरफ़ जहांगीर क़ाज़ीको संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।
  • 2005 - रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा।
  • 2006 - जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।
  • 2008 -  बीज बनाने वाली कम्पनी अवदात इण्डिया लिमिटेड ने अमेरिकी कम्पनी लिमाग्रेन के सोयाबीन बीज के क़ारोबार का अधिग्रहण किया। यूरोपीय संघ ने क्यूबा पर लगे प्रतीकात्मक प्रतिबन्ध हटाने का निर्णय लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news