इतिहास

आज का इतिहास 11 जुलाई
11-Jul-2020 12:08 PM
आज का इतिहास 11 जुलाई
  • 1922 - हॉलीवुड बाउल की शुरुआत।
  • 1975-चीन के पुरातत्वविदों ने 221 से 206 ई. पू. की सिपाहियों की टेराकोटा से बनी मूर्तियां खोज निकालीं।
  • 1979 - अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काईलैब विखंडित होकर आस्ट्रिया के पश्चिमी तट के समीप समुद्र में गिरी।
  • 1987 -संसार की जनसंख्या पांच अरब के आंकड़े तक पहुँची।
  • 1996 -रणवीर सेना ने भारत के राज्य बिहार के भोजपुर जि़ले के बथानी टोला गांव में कमज़ोर वर्ग के 21 लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें 12 महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। 11 जुलाई को हुए इस नरसंहार के बाद लोगों में भय का वातावरण व्याप्त हो गया और स्थानीय पुलिस को इस घटना की जांच का आदेश दिया गया किन्तु इतने वर्ष बीतने के बाद भी इस जांच का कोई परिणाम नहीं निकला और हत्यारों को कोई दंड नहीं दिया गया।
  • 2002 - चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
  • 2003 - लाहौर में  दोस्ती बस और दिल्ली से  सदा-ए-सरहद  बस का परिचालन हुआ।
  • 2004 - एचआईवी-एड्स पर एशियाई मंत्रियों का सम्मेलन बैंकॉक में।
  • 2006 - मुम्बई उपनगरीय में 7 रेल बम विस्फोट हुए। 
  • 2008 - पाकिस्तान के वजीरिस्तान प्रांत में हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में 11 लोग घायल हुए।
  • 2003 - जाने माने भारतीय लेखक भीष्म साहनी का जन्म हुआ।
  • 1857-आयरिश भौतिकशास्त्री सर जोजफ़ लार्मर का जन्म हुआ, जो त्वरित इलेक्ट्रॉन से ऊर्जा निकलने की दर बताने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने यह भी समझाया कि चुम्बकीय क्षेत्र में स्पेक्ट्रमी रेखाएं क्यों विभाजित हो जाती हैं। (निधन-19 मई 1942)
  • 1916-  रुसी भौतिकशास्त्री ऐलेक्ज़ैन्डर मिखाइलोविच प्रोखोरोव का जन्म हुआ,   जिन्हें रूस के ही निकोलेय जी. बैसोव तथा अमेरिका के चार्ल्स एच. टॉउन्स के साथ सन् 1964 में क्वांटम इलेक्ट्रॉनिक्स पर कार्य के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।  (निधन-8 जनवरी 2002)
  • 1808 -खगोल-विज्ञान तथा चिकित्सा के पहले व्यवस्थित शिक्षक  विलियम शिप्पन जूनियर का निधन हुआ, जो अमेरिका में मानव शरीर का विच्छेदन करने वाले पहले शिक्षक थे। (जन्म-21 अक्टूबर 1736)
  • 1948-जर्मन ऐनाटॉमिस्ट और भौतिकी मानवविज्ञानी फ्रैन्ज़ वीडेनरीक का निधन हुआ, जिन्होंने पीकिंग मानव के इतिहास को जानने की कोशिश की। (जन्म-7 जून 1873)
  • महत्वपूर्ण दिवस-विश्व जनसंख्या दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news