इतिहास

इतिहास में 19 जुलाई
19-Jul-2020 12:00 PM
इतिहास  में  19 जुलाई
  • 1935 -पहला पार्किंग मीटर ओक्लाहोमा शहर में लगा।़
  • 1995 - रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही  समप्रभु गणराज्य का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न।
  •  2001 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया; ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफग़़ानिस्तान में प्रतिबंधित।
  • 2003 - रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 2004 - तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ्रैंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।
  • 2005 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।
  • 2006 - लेबनान में इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।
  • 2007 - इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।
  • 2008 - अमेरिका ने प्रशांत महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।
  • 1827- स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे का जन्म हुआ। 
  • 1814 -अमेरिकी हथियार निर्माता सैम्युअल कोल्ट का जन्म हुआ,  जिन्होंने कोल्ट रिवाल्वर का निर्माण किया जिसे रिवॉल्वर कहा जाता है। पहले उन्होंने लकड़ी की रिवाल्वर बनाई, फिर उन्होंने धातु के नमूने बनाए।  (निधन- 10 जनवरी 1862) 
  • 1846- अमेरिकी भौतिकशास्त्री और खगोलशास्त्री ऐडवर्ड चाल्र्स पिकरिंग का बोस्टन में जन्म हुआ, जिन्होंने तारों का परिमाण ज्ञात करने के लिए मेरिडियन फोटोमीटर का उपयोग करना शुरू किया। (निधन-3 फरवरी 1919)
  • 1999-आस्ट्रिया में जन्मे अमेरिकी चिकित्सक और कैंसर शोधकर्ता   लडविग ग्रॉस का निधन हुआ, जिन्होंने सन् 1950 में चूहों पर शोध करके बताया कि विषाणुओं का संक्रमण भी कैंसर का कारण हो सकता है।  (जन्म-11 सितम्बर 1904) 
  • 1937-अमेरिकी अन्वेषक जॉर्ज सैफॉर्ड पार्कर का निधन हुआ,  जिन्होंने फॉउन्टेन पेन को और विकसित किया तथा  पार्कर पेन कम्पनी की नींव रखी। (जन्म-1 नवम्बर 1863)।
  • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
  • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) खड्गवासला एक प्रमुख अंतर सेवा प्रशिक्षण संस्थान है, जहां सशस्त्र बलों के भावी ऑफिसर्स को प्रशिक्षण दिया जाता है।  यह प्रशिक्षण तीन वर्षों का होता है।  इसके बाद कैडिट्स अपनी संबंधित सेवा अकादमियों में जाते हैं, जैसे इंडियन मिलिट्री अकादमी, नेवल अकादमी या वायुसेना अकादमी। 
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news