इतिहास

इतिहास में 28 जुलाई
28-Jul-2020 1:02 PM
इतिहास में 28 जुलाई
  • 1586- सर थॉमस हैरियट ने यूरोप के लोगों को आलू से परिचित कराया।
  • 1858 -पहली बार शिनाख्त के लिए उंगलियों के निशान इस्तेमाल किए गए।
  •  1995 - वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
  • 2001 - पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई।
  • 2004 - इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु।
  • 2005 - सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा।
  • 2007 - पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।
  • 2008 - निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए।
  • 1922-  स्विस समुद ्रविज्ञानी, अर्थशास्त्री और भौतिकशास्त्री जैकस (अर्नेस्ट ज्यां) पिकार्ड का जन्म हुआ,  जिन्होंने अपने पिता आगस्ट पिकार्ड के साथ बैथिस्केप के निर्माण में सहायता की जो गहरे समुद्र में जांच पड़ताल के काम आता है।
  • 1915- अमेरिकी भौतिकशास्त्री चाल्र्स हार्ड टाउन्स  का जन्म हुआ, जिन्हें लेजऱ तथा मेजऱ के आविष्कार में योगदान के लिए सोवियत भौतिकशास्त्री ऐलेक्ज़ैन्डर एम. पोखोरोव और निकोलेय जी. बैसोव के साथ 1964 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 2000- अंग्रेज़ जैव भौतिकशास्त्री फ्रैन्सिस हैरी कॉम्पटन क्रिक का निधन हुआ, जिन्होंने जेम्स वॉटसन और मॉरिस विलकिन्स के साथ डी.एन.ए. की आण्विक संरचना को स्पष्ट किया, जिसके लिए उन्हें सन् 1962 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। जन्म-8 जून 1916) 
  • 1968 -  जर्मन रसायनज्ञ  ओट्टो हॉन का निधन हुआ, जिन्होंने   फ्रीट्ज़ स्ट्रॉसमैन के साथ नाभिकीय विखंडन की खोज के लिए जाने जाते हैं। इन्हें 1944 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार तथा 1966 में स्ट्रासमैन एवं लीज़ माइटनर के साथ एनरिको फर्मी पुरस्कार दिया गया। (जन्म-8 मार्च 1879)।
  •  
  • मानद विश्वविद्यालय
  • मानद विश्वविद्यालय (डीम्ड यूनिवर्सिटी) भारत में उन शैक्षणिक संस्थाओं को कहते हैं जिन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की सलाह पर भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रकार की (अर्थात मानद की) मान्यता दी जाती है।
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news