इतिहास

आज का इतिहास 29 जुलाई
29-Jul-2020 12:34 PM
आज का इतिहास 29 जुलाई

1920 - पहली अंतरमहाद्वीपीय हवाईडाक न्यूयॉर्क से सैन फ्रान्सिस्को भेजी गयी।

1927 -पहला लौह फेफड़ा (विद्युत श्वसनक) न्यूयॉर्क के अस्पताल में लगाया गया।

1996 - चीन ने लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

2000 - सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।

2004 - मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।

2006 - श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।

2007 - वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।

2008 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शांति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।

1903 -भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा का जन्म पेरिस में हुआ। जिन्होंने टाटा कंपनी की नींव रखी।

1891-प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन हुआ।

2003 - भारत के एक सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का निधन हुआ।

2009 - जयपुर की महारानी महारानी गायत्री देवी का निधन हुआ।

1898- अमेरिकी भौतिकशास्त्री आइसिडर आइज़ैक राबी  का जन्म हुआ, जिन्हें 1944 में परमाण्विक तथा आण्विक किरण चुम्बकीय अनुनाद प्रक्रिया के आविष्कार (1937) के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 11 जनवरी 1988)

1910-जर्मन अमेरिकी जैव रसायनज्ञ हेन्ज़ एल. फ्रींकेल कॉनरैट का जन्म हुआ, जिन्होंने विषाणुओं के संरचनात्मक संघटकों का महत्व बताया, जैसे प्रोटीन का खोल और उसके अंदर का पदार्थ आर.एन.ए.। (निधन-10 अप्रैल 1999)

1994-  अंग्रेज़ रसायनज्ञ डोरोथी (मैरी) हॉकिन  का निधन हुआ, जिन्हें एक्स-रे तकनीक की सहायता से पेनिसिलिन सहित कई महत्वपूर्ण जैविक अणुओं की खोज के लिए वर्ष 1964 में रसायनशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-12 मई 1910)

1898-  ब्रिटिश रसायनज्ञ जॉन ऐलेक्ज़ेन्डर रीना न्यूलैंड का निधन हुआ, जिन्होंने परमाणु भार के आधार पर तत्वों का वर्गीकरण किया।  (जन्म-26 नवम्बर 1837)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news