इतिहास

इतिहास में 16 अगस्त
16-Aug-2020 12:27 PM
 इतिहास में 16 अगस्त
  • 1898-लूप डी लूप रोलर कोस्टर के लिए पेटेन्ट हासिल किया गया।
  • 1972 -मोरक्को के नरेश हसन द्वितीय इस देश की वायु सेना के आक्रमण के बावजूद सुरक्षित बच निकलने में सफल हुए मोरक्को की वायु सेना के युद्धक विमान ने उस विमान पर आक्रमण किया था जिससे नरेश, रबात जा रहे थे।
  • 1990 -इराक़ के राष्ट्रपति सददाम हुसैन ने फार्स की खाड़ी के क्षेत्र में सैनिकों का जमावड़ा कर रहे अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज बुश सीनियर को धमकी दी कि उनके सैनिक इस क्षेत्र से कफन में वापस जाएंगे।
  •  1997 - अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पाकिस्तानी गायक नुसरत फ़तेह अली ख़ान का निधन।
  • 2000 - वेरेण्टर्स सागर में रूस की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त।
  • 2003 - लीबिया ने लाकरवी बम विस्फोट की जि़म्मेदारी ली,  तत्व-110 का नाम डर्मस्टैडियम रखा गया।।
  • 2004 - आस्ट्रेलियाई और अमेरिकी टीम ने ओलम्पिक नौकायन में विश्व रिकार्ड क़ायम किया।
  • 2006 - संयुक्त राष्ट्र परिषद ने हैती में अपने अभियान की अवधि को 6 माह के लिए बढ़ाया।
  • 2008 - जम्मू में हिजबुल के तीन आतंकवादी मारे गए। कांगो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अफ़सरों क संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1904 - स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री, कहानीकार सुभद्रा कुमारी चौहान  का जन्म हुआ। 
  • 1904 -अमेरिकी जैवरसायनज्ञ  वैन्डेल मैरेडिथ स्टैन्ले का जन्म हुआ, जिन्हें जॉन नॉरथ्रॉप और जेम्स समनर के साथ विषाणुओं के क्रिस्टलीकरण तथा उनकी आण्विक संरचना बताने के लिए वर्ष 1946 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन- 15 जून 1971)
  •  1807- स्वीडैन के भूगर्भवेत्ता लुई आक्सीज़ का जन्म हुआ। लुई आक्सीज़ के शोधकार्यों को बहुत महत्व प्राप्त है। 66 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ।
  • 1863-ब्रिटेन के रसायनज्ञ  फ्रैड्रिक स्टैन्ले किपिंग का जन्म हुआ,  जिन्होंने सिलीकॉन के यौगिकों, सिलीकोन्स का अध्ययन किया। (निधन-1 मई 1949) 
  • 1921-योगोस्लाविया के नरेश पीटर प्रथम का निधन हुआ। जिसके पश्चात उनके पुत्र एलेग्ज़न्डर प्रथम ने उनका स्थाना संभाला।
  • 1957- अमेरिकी रसायनज्ञ  इरविंग लैंगम्यूर का निधन हुआ, जिनके ठोस और तरल दोनों पृष्ठ पर आणविक झिल्लियों पर किए गए अध्ययन ने कोलाइड तथा जैवरसायनशास्त्र में शोध के नये क्षेत्र खोले। उन्हें 1932 का रसायनशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म 31 जनवरी 1881)
  • 1920- ब्रिटेन के खगोलशास्त्री  सर जोजफ़ नॉर्मन लॉक्यर का निधन हुआ, जिन्होंने 1868 में पृथ्वी पर खोजे जाने से पहले ही सूर्य में हीलियम तत्व की खोज की और उसका नामकरण भी किया। इसके अलावा इन्होंने सूर्य की बाहरी परत का नाम क्रोमोस्फीयर दिया। (जन्म-17 मई 1836) 
  •   महत्वपूर्ण दिवस- पांडिचेरी विलय दिवस (भारत)।
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news