इतिहास

इतिहास में आज 26 अगस्त
26-Aug-2020 11:58 AM
इतिहास में  आज 26 अगस्त
  • 1303- अलाउद्दीन ख़िलजी ने चित्तौडग़ढ़ पर क़ब्ज़ा किया।
  • 1843- टाइपराइटर के डिज़ाइन के लिए पहला पेटेन्ट चार्ल्स थर्बर ने प्राप्त किया।
  • 1938- पहली बार अमेरिका में टेप रिकॉर्डर का इस्तेमाल किया गया।
  • 1910- नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा का युगोस्लाविया में जन्म।
  • 1914- बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर और 46 हज़ार राउंड गोलियां लूटी।
  • 2001 - बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री जेल भेजे गए।
  • 2002 - दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू।
  • 2007 - पाक-अफग़़ान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया।
  • 2008- तेलगु फि़ल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम का उद्घाटन किया।
  • 1910 - भारत रत्न सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म हुआ।
  • 1927 -   हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी बंसीलाल का जन्म हुआ।
  • 2012 -  प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार ए. के. हंगल का निधन हुआ।
  • 1743 -फ्रांसीसी वैज्ञानिक ऐन्टनी लॉरेन्ट लैवाइज़े का जन्म हुआ। जो आधुनिक रसायन विज्ञान के जनक के रूप में जाने जाते हैं। वे महान प्रयोगविद् थे जिन्होंने अपने धन से एक बड़ी-सी प्रयोगशाला बनाई थी जहां वायु पर अनुसंधान किए। (निधन-8 मई 1794)
  • 1906-पोलिश-अमेरिकी चिकित्सक और सूक्ष्म जीवविज्ञानी  अल्बर्ट ब्रूस सैबिन का जन्म हुआ, जो पहली पोलियो वैक्सीन (1955) के विकास के लिए जाने जाते हैं। उन्हें मानव की विषाणु संबंधित बीमारियों पर अनुसंधान करने के लिए भी जाना जाता है। (निधन-3 मार्च 1993)
  • 1998-अमेरिकी भौतिकशास्त्री  फ्रेड्रिक रीनेस का निधन हुआ, जिन्हें 1956 में न्यूट्रीनो की खोज करने के लिए 1995 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। रीनेस को भौतिकशास्त्री मार्टिन लेविस पर्ल के साथ नोबेल मिला था। न्यूट्रीनो एक उदासीन कण होता है। (जन्म-16 मार्च 1918)
  • 1723-डच जन्तु वैज्ञानिक  ऐन्टनी वॉन ल्यूवेनहॉक का निधन हुआ, जो जीवाणु और प्रोटोज़ोआ को सर्वप्रथम देखने वाले थे। उन्होंने जीवाणु विज्ञान तथा विषाणुओं के अध्ययन की नींव रखी। (जन्म 24 अक्टूबर 1632) ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news