इतिहास

आज का इतिहास 28 अगस्त
28-Aug-2020 12:32 PM
 आज का इतिहास 28 अगस्त
  • 1789 -सर विलियम हैर्शेल ने शनि के चाँद एन्सेलैडस को खोजा।
  • 1883- जॉन एल. मॉन्टगोमरी ने पहली बार ग्लाइडर से उड़ान भरी।
  • 1904- कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन
  • 1972- साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित किया गया
  • 1990 - ईराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रांत घोषित किया।
  • 1999 - मेजर समीर कोतवाल आसाम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये।
  • 2000 - ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन शुरू।
  • 2001 - भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।
  • 2006 - दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन।
  • 2008- भारतीय रिजर्व बैंक ने 1999 और 2000 के सभी नोटो को प्रचलन से हटाने का निर्णय किया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मैगजीन फोब्र्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।
  • 1896-  प्रसिद्ध उर्दू शायर का फिऱाक़ गोरखपुरी जन्म हुआ। 
  • 1928 - भारत के प्रसिद्ध सितार वादक विलायत ख़ां का जन्म हुआ।  
  • 1919-अंग्रेज़ विद्युत अभियंता सर गॉडफ्रे न्यूबोल्ड हॉन्सफील्ड का जन्म हुआ, जिन्हें सी.ए.टी. (कम्प्यूटराइज्ड ऐग्जिय़ल टोमोग्राफी) स्कैनर के निर्माण के लिए 1979 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-12 अगस्त 2004) 
  • 1863-फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री ऐन्ड्रे यूजीन ब्लॉन्डेल का जन्म हुआ, जिन्होंने 1893 में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ओसिलोग्रॉफ नामक उपकरण की खोज की जो प्रत्यावर्ती धारा की तीव्रता ज्ञात करने में सहायक होता है। (निधन-15 नवम्बर 1938) 
  • 1966-अमेरिकी सूक्ष्म जीव विज्ञानी हैराल्ड नॉर्लिन जॉन्सन का निधन हुआ। जिन्होंने रेबीज़ तथा मस्तिष्क ज्वर जैसी बीमारियों का अध्ययन किया। इन्होंने फ्लयूरी नामक बच्ची की रीढ़ से विषाणु के नमूने एकत्र किए जिसकी रेबीज़ से मृत्यु हो गई थी। फिर बाद में डॉ हिलेरी कॉप्रोस्की ने कुत्तों के टीकाकरण का विकास किया। (जन्म-31 मार्च 1907) 
  • 1839 - अंग्रेज़ इंजीनियर और भूशास्त्री  विलियम स्मिथ का निधन हुआ, जिन्होंने विभिन्न प्रकार की चट्टानों का अध्ययन किया। इनके बनाए हुए भूविज्ञान के नक्शे आज भी इस्तेमाल में लाए जाते हैं। (जन्म 23 मार्च 1769)।
     

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news