इतिहास

इतिहास में 9 नवंबर
08-Nov-2020 10:11 PM
इतिहास में 9 नवंबर
  • 1729 - स्पेन के सेविल नगर में इसी नाम से एक समझौता हुआ।
  • 1729 - ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन ने सेवाइल की संधि पर हस्ताक्षर कर दो वर्षों से चल रहे आंग्ल-स्पेनी युद्ध को समाप्त किया।
  • 1918- जर्मनी में लोकतंत्र की घोषणा होने के साथ ही अंतिम सम्राट वैल्हलम द्वितीय ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया तथा एबर्ट जर्मनी पहले राष्र्टपति बन गए।
  • 1918 - जर्मनी एवं बोल्शेविक रूस के बीच ब्रेस्ट-लितोस्क की संधि, येरुशलम पर ब्रिटेन का अधिकार, जर्मन क्रांति सम्राट विलियम द्वितीय द्वारा देश-त्याग, जर्मन गणतंत्र की उद्घोषणा।
  • 1989 - ब्रिटेन में मृत्यु-दण्ड की सज़ा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।
  • 2000 - उत्तराखण्ड का उत्तर प्रदेश से अलग राज्य के रूप में गठन।
  • 2001 - एलाएंस की सेना मजार-ए-शरीफ़ में घुसी।
  • 2005 - फ्रांस में आपातकाल घोषित। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने स्पष्ट किया कि ईराक में बहुराष्ट्रीय फ़ौजें 2006 तक बनी रहेंगी।
  • 2008 - जम्मू-कश्मीर आवामी लीग नेशनल कांफ्रेंस ने विधान सभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। 
  • 1989 -बर्लिन दीवार जिसने इस नगर को दो भागों में विभाजित कर रखा था 28 वर्षों बाद गिरा दी गई।
  • 1877 - मशहूर मुसलमान कवि मोहम्मद इक़बाल का जन्म हुआ। 
  • 1818 - रुदिन, पिता और पुत्र तथा शिकारी के रेखाचित्र जैसी कालजयी रचनाएं देने वाले महान साहित्यकार इवान तुर्गेनेव का जन्म।
  • 1889 - प्रसिद्ध पत्रकार, राष्ट्रीय कार्यकर्ता और भारतीयता के समर्थक इन्द्र विद्यावाचस्पति का जन्म हुआ। 
  • 1960 - भारत के पहले वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी का निधन।
  • 1962 -  समाज सुधारक  धोंडो केशव कर्वे का निधन हुआ। 
  • 2005 - भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का निधन हुआ। 
  • 1864  - ब्रिटेन के प्रौद्योगिकीयविद फ्रैन्सिस ऐडवर्ड एल्मोर का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने भाई ऐलेक्ज़ेन्डर स्टैन्ले ऐल्मोर के साथ मिलकर आवश्यक अयस्कों (जैसे तांबा) के सान्द्रण के लिए फेन प्लवन विधि ईजाद की।(निधन- 26 जुलाई 1932)
  • 1897 - ब्रिटिश रसायनज्ञ  रॉनल्ड जॉर्ज रेफोर्ड नॉरिश का जन्म हुआ,   जिन्हें इंग्लैण्ड के सर जॉर्ज पोर्टर और जर्मन मैनफ्रेड ईजेन के साथ अतितीव्र रासायनिक क्रियाओं पर कार्य करने के लिए 1967 में रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 7 जून 1978)
  • 1952- रूसी-ब्रिटिश-इजऱायली रसायनज्ञ  कैम वीज़मैन का निधन हुआ, जिन्होंने जीवाणुओं की सहायता से कार्बनिक रसायन का निर्माण किया। उन्होंने अनाज के किण्वन के दौरान जीवाणु की सहायता से ऐसीटोन का संश्लेषण किया। (जन्म-27 नवम्बर 1874)
  • 1938- अमेरिकी पादप आनुवांशिकविद्, वनस्पतिविज्ञानी, कृषिविज्ञानी और रसायनज्ञ  एडवर्ड म्युरे ईस्ट का निधन हुआ, जिन्होंने आनुवांशिकता के सिद्धांतों को विकसित किया और संकर मक्के  का विकास किया। (जन्म 4 अक्टूबर 1879)
  • महत्वपूर्ण दिवस- विधिक सेवा दिवस,  विश्व उर्दू दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news