इतिहास

इतिहास में 25 नवंबर
24-Nov-2020 9:33 PM
इतिहास में 25 नवंबर
  • 1667 - रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में आए विनाशकारी भूकंप में 80 हजार लोगों की मौत।
  • 1758 - ब्रिटेन ने फ्रांस के ड्यूक्वीसन किले पर कब्जा किया।
  • 1866 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन।
  • 1867 - अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।
  • 1930 - जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकार्ड किये गये।
  • 1936 - जर्मनी और जापान के बीच कोमिंटन (कम्युनिस्ट इंटरनेशनल) विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
  • 1937 - पेरिस में विश्व मेले का समापन।
  • 1948 - राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई।
  • 1949 - स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किये तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।
  • 1960 - टेलीफोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।
  • 1969 - त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव का जन्म।
  • 1974 - संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव ऊ थांट का बर्मा (अब म्यांमार) में निधन।
  • 1982 - प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का जन्म।
  • 1998 - पाकिस्तान ने अंधेरे में भी प्रहार कर सकने में सक्षम ‘भक्तर शिकन’ नामक नव विकसित टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
  • 2002 - लुसियो गुटेरेज इक्वाडोर के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 2004 - पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के कश्मीर फार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया।
  • 2006 - श्रीलंका ने भारतीय पंचायती राज मॉडल का अध्ययन प्रारम्भ किया।
  • 2014- कथक की मशहूर नृत्यांगना सितारा देवी का निधन।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news