इतिहास

इतिहास में 12 दिसंबर
11-Dec-2020 10:30 PM
इतिहास में 12 दिसंबर
  • 1896 -गुग्लिएल्मो मार्कोनी ने लंदन के टॉयनबी हॉल में अपना रेडियो उपकरण प्रदर्शित किया।
  • 1911-भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई। जॉर्ज पंचम और मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए। 
  • 1981 - पेरू के पूर्व प्रतिनिधि जेवियर पेरेज द कुइयार सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित।
  • 1992 - हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।
  • 1996 - भारत एवं बांग्लादेश के मध्य गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर।
  • 1998 - अमेरिकी सदन की न्यायिक समिति द्वारा राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग चलाने की मंजूरी, साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेता अलेक्ज़ेंडर लोल्भनित्भिन रूस के सर्वोच्च सांस्कृतिक पुरस्कार को लेने से इंकार किया।
  • 2001 - भारत ने नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिए।
  • 2007 - पेरु की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति एल्बर्टो फूजीमारो को छह साल का कारावास व 13 हजार डॉलर के जुर्माने की सज़ा सुनाई। मलेशिया ने तान सेंग सुन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया। अमेरिकी संसद ने म्यांमार पर नए प्रतिबंध लगाए।
  • 2008- प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष एम वीरप्पा मोइली ने सरकारी कर्मचारियों के सेवा निगमों में व्यापक बदलाव की सिफ़ारिश की। रमन सिंह छत्तीसगढ़ के और शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 
  • 1949 - तमिल एवं हिन्दी फि़ल्म अभिनेता रजनीकांत का जन्म हुआ। 
  • 1981 - भारत के क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह का जन्म हुआ ।
  • 1964 - राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि मैथिलीशरण गुप्त का निधन हुआ।  
  • 2005 -हिन्दी फि़ल्में और टेलीविजन धारावाहिकों के निर्माता निर्देशक रामानंद सागर का निधन हुुआ। 
  • 1866 - स्विस रसायनज्ञ अल्फ्रैड वर्नर का जन्म हुआ, जिन्हें संकुल यौगिकों पर किए गए कार्य के लिए सन् 1913 में  रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने बताया कि त्रिविम (स्टीरियोकेमिस्ट्री) केवल कार्बनिक यौगिकों में ही नहीं मिलता बल्कि यह समूचे रसायन विज्ञान के लिए लागू होता है।
  • 1846-जर्मन रसायनज्ञ  यूजीन बाउमैन का जन्म हुआ, जिन्होंने पता लगाया कि थायरॉइड ग्रन्थि में आयोडीन होता है। इससे पहले यह जानकारी नहीं थी कि जन्तुओं में आयोडीन तत्व पाया जाता है। (निधन-3 नवम्बर 1896)
  • 1971-अमेरिकी वैज्ञानिक  डेविड सैरनॉफ का निधन हुआ, जो रेडियो तथा टी.वी. प्रसारण के विकास में अग्रणी माने जाते हैं। जिन्होंने 1926 में टेलीविजऩ नेटवर्क एन.बी.सी. की स्थापना की।(जन्म- 27 फरवरी 1891)
  • 2008- अमेरिकी चिकित्सक, तथा विषाण ुविज्ञानी  डी. कार्लेटन गैज्युसेक का निधन हुआ, जिन्हें बैरुक एस. ब्लमबर्ग के साथ 1976 में चिकित्सा/शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्हें यह सम्मान संक्रामक बीमारियों की शुरुआत तथा उनके प्रसार के बारे में नई खोज करने के लिए मिला। (जन्म 9 सितम्बर 1923)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news