इतिहास

इतिहास में 29 दिसंबर
28-Dec-2020 10:51 PM
इतिहास में 29 दिसंबर
  • 1980 - सोवियत संघ के पूर्व प्रधानमंत्री कोसिगिन का देहान्त।
  • 1984-  लोक सभा की 508 में से 401 सीटें अपने नाम कर, 28 दिसंबर 1984 को कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भारी बहुमत से संसदीय नाव जीता था। इस चुनाव में 28 सीटें जीतकर तेलुगु देसम सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के तौर पर उभरी।
  • 1985 - श्रीलंका ने 43 हजार  भारतीयों को नागरिकता प्रदान की।
  • 1987 -अंतरिक्ष यात्री युरी रोमैनेन्को ने रिकॉर्ड 326 दिनों की अंतरिक्ष उड़ान पूरी की तथा सोयुज़ अंतरिक्षयान से कज़ाकिस्तान में बर्फ से ढंके एक स्थान पर उतरे।
  • 1989 - वाक्लाव हाबेल 1948 के बाद पहली बार चेकोस्लोवाकिया के ग़ैर-साम्यवादी राष्ट्रपति चुने गए।
  • 1997- हांगकांग में रहस्यमय बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए करीब 14 लाख मुर्गों को मारा गया।
  • 1996 - नाटो के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एकत्र होकर कार्य करने के मुद्दे पर रूस एवं चीन में सहमति।
  • 1998 - विश्व के पहले परमाणु बम बनाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक रेगर सक्रेबर का निधन।
  • 2002 - पाकिस्तान पर्यटकों को भारत के तीन शहरों में घूमने की अनुमति।
  • 2004 - सुनामी लहरों के कारण इंडोनेशिया में मरने वालों की संख्या 60 हजार पहुंची।
  • 2006 - चीन ने वर्ष 2006 में राष्ट्रीय रक्षा पर श्वेत पत्र जारी किया।
  • 2008 - प्रसिद्ध चित्रकार मंजीत बाबा का निधन हो गया। 
  • 1942- हिन्दी फि़ल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना का जन्म हुआ। 
  • 1844 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष वोमेश चन्द्र बनर्जी, का निधन हुआ। 
  • 1967 - प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायकओंकारनाथ ठाकुर का निधन हुआ। 
  • 1863 - स्विस हृदय विज्ञानी विल्हेम हिस का जन्म हुआ, जिन्होंने 1893 में संशोधित मांसपेशीय रेशों के समूह के बारे में बताया, जिसे बण्डल आफ हिस कहते हैं। यह हृदय के संवेग संचालन तंत्र का निर्माणक भाग होता है। (निधन-10 नवम्बर 1934)
  • 1766-स्कॉटलैण्ड के रसायनज्ञ और आविष्कारक चाल्र्स मैसिन्टश का जन्म हुआ, जिन्होंने रबर से निर्मित जलरोधी वस्त्रों का आविष्कार किया। आज रेनकोट के निर्माण में इनका ही योगदान माना जाता है। (निधन-25 जुलाई 1843)
  • 1960- अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रेड्रिक फ्यूलर रसेल का निधन हुआ, जिन्होंने टायफाइड बुखार के लिए पहली सफल वैक्सीन का निर्माण किया। (जन्म-17 अगस्त 1870)
  • 1929-जर्मन इंजीनियर, इंजन डिज़ाइनर  विल्हेम मेबैक का निधन हुआ, जिन्होंने स्प्रे कार्ब्युरेटर का आविष्कार किया और साथ में (1900-1901) में पहले मर्सीडीज़ वाहन के निर्माण में मुख्य डिज़ाइनर की भूमिका निभायी। (जन्म-9 फरवरी 1846)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news