इतिहास

इतिहास में 31 दिसंबर
30-Dec-2020 10:29 PM
इतिहास में 31 दिसंबर
  • 1600-  पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी एशिया और ख़ास तौर पर भारत के साथ व्यापार के लिए इसी दिन  ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम ने शाही फऱमान जारी करते हुए ईस्ट इंडिया कंपनी को पंजीकृत किए जाने के आदेश जारी किए थे।
  • 1802 - पेशवा बाजीराव द्वितीय को ब्रिटिश संरक्षण प्राप्त हुआ।
  • 1861 - चेरापूंजी (असम में 22990 मिमि बारिश हुई जो विश्व में किसी भी स्थल पर होने वाली सर्वाधिक वर्षा है।
  • 1879 -न्यूजर्सी के मेनलो पार्क में अन्वेषक थॉमस एडिसन ने पहली बार अपने विद्युत लैंप का प्रदर्शन किया।
  • 1929 - महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरू किया।
  • 1951-रेडियोधर्मी ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलने वाली पहली बैटरी की घोषणा हुई।
  • 1981 - घाना में सैनिक क्रांति द्वारा राष्ट्रपति डाक्टर लिम्मान सत्ताच्युत एवं फ़्लाइट लेफ़्िटनेंट जेरी रालिंग्स ने सत्ता संभाली।
  • 1984 - राजीव गांधी 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने।  मो. अज़हरुद्दीन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर अपने अंतर्राष्ट्रीय   क्रिकेट जीवन की शुरुआत की।   
  • 1988 - परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया जो 27 जनवरी 1991 से प्रभावी हुआ।
  • 1997 - मोहम्मद रफ़ीक तरार पाकिस्तान के 9वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1998 - रूस द्वारा कजाकिस्तान अंतरिक्ष केंद्र से तीन उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण।
  • 2001 - भारत ने पाकिस्तान को 20 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी; अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति फर्ऩांडों रूआ ने अपने पद इस्तीफ़ा दिया।
  • 2003 - भारत और सार्क के दूसरे देशों के विदेश सचिवों ने शिखर सम्मेलन से पहले वार्ता शुरू की।
  • 2004 - ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना) के एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।
  • 2005 - सुरक्षा कारणों से संयुक्त राज्य अमेरिका ने मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चित काल के लिए बंद किया।
  • 2007 - म्यांमार की सैन्य सरकार ने सात विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार किया।
  • 1956 - मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रवि शंकर शुक्ल का निधन हुआ। 
  • 1952-  न्यूज़ीलैण्ड के गणितज्ञ वॉन फ्रेड्रिक रैन्डल जोन्स का जन्म हुआ, हैं जिन्हें फंक्शनल विश्लेषण एवं नॉट सिद्धान्त के लिए 1990 में फील्ड मेडल मिला। सन् 1984 में इन्होंने वॉन न्यूमैन अल्जेब्रा और ज्योमैट्रिक टोपोलॉजी में परस्पर सम्बन्ध ढूंढ़ा।
  • 1898 -माया सभ्यता के लोगों के बारे में अध्ययन करने वाले जाने माने अंग्रेज़ नृवंश विज्ञानी सर जॉन ऐरिक सिडनी थॉमसन का जन्म हुआ।  (निधन- 9 सितम्बर 1975)  
  • 1940 -फ्रांसीसी चिकित्सक और भौतिकविद् आर्सेन डी अर्सॉन्वल का निधन हुआ, जो विद्युत, ऊष्मा एवं प्रकाश को चिकित्सा में लाने वाले अग्रणी माने जाते हैं। (जन्म 8 जून 1851)
  • 1679-इटली के शरीर क्रिया विज्ञानी  गियोवानी अल्फॉन्सो बोरेली का निधन हुआ, जो मांसपेशीय गतियों और शरीर के अन्य कार्यों को स्थैतिकी और गतिकी के नियमों के अनुसार समझाने वाले पहले व्यक्ति थे।  (जन्म 28 जनवरी 1608)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news