इतिहास

इतिहास में 5 जनवरी
04-Jan-2021 10:25 PM
इतिहास में 5 जनवरी
  • 1691 -यूरोप में पहली बार करंसी नोट छपा। यह कागज़़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की थी। इससे पहले तक स्वीडन में सिक्का चलता था जो चौकोर और बड़े आकार का होता था। सबसे पहले छपने वाले नोटों में से कुछ अब भी सुरक्षित हैं जो स्वीडन के संग्रहालय में रखे हुए हैं।
  • 1896-पहली बार एक ऑस्ट्रियन अखबार वियेनर प्रेस ने जर्मन भौतिकशास्त्री विल्हेम रोएन्टजऩ द्वारा खोजे गए विकिरण के बारे में छापा जिसे बाद में  एक्स-र  कहा गया।
  • 1999 - विक्टर जॉय वे पेरू के प्रधानमंत्री मनोनीत किये गए, आस्ट्रेलिया के कप्तान मार्क टेलर द्वारा 157 कैच पकडक़र विश्व रिकॉर्ड की स्थापना।
  • 2000 - अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबॉल एवं सांख्यिकी महासंघ ने  पेले  को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
  • 2002 - दक्षेस शिखर सम्मेलन काठमाण्डू में शुरू, उद्घाटन सत्र में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा-  भरोसे के लायक़ नहीं। 
  • 2006 - भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।
  • 2008 -  उत्तर प्रदेश में वैट अध्यादेश लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश व्यापार कर एक्ट 1948 समाप्त। भारतीय स्टील प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के लौह एवं स्टील अनुसंधान एवं विकास केन्द्र को वर्ष 2008 का गोल्डन पीकाक इनोवेटिव प्रोडक्ट्स सर्विस पुरस्कार के लिए चुना गया।   
  • 2010 - हरित राजस्थान अभियान के तहत डूंगरपुर जि़ला प्रशासन द्वारा जि़ले भर में फैली बंजर पहाडिय़ों की हरितिमा लौटाने के लिए 11 व 12 अगस्त 2009 को किए गए 6 लाख से अधिक पौधारोपण की मुहिम को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित कर लिया गया। 
  • 1941-भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मंसूर अली ख़ान पटौदी का जन्म हुआ। 
  • 1982 -हिन्दी फि़ल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक  सी. रामचन्द्र का निधन हुआ। 
  • 1794 -अमेरिका में मृदा विज्ञान के जनक एडमन्ड रफेन का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि बेकार मृदा की उर्वरता कैसे बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि किस तरह से एक ही फसल बोने से मिट्टी अम्लीय हो जाती है। उन्होंने चिकनी मिट्टी के छिडक़ाव द्वारा अम्लीयता को ठीक करने का उपचार बताया। (निधन-18 जून 1865)
  • 1855 -  ब्लेड बदलने वाले सेफ्टी रेजऱ की खोज करने वाले किंग कैम्प जिलेट  का जन्म हुआ, जिन्होंने अपनी निरंतर कोशिशों से उन्होंने ऐसी वस्तु का आविष्कार किया जिसे हर व्यक्ति इस्तेमाल कर सके। 1895 में उन्होंने अपरिष्कृत डिस्पोज़ल रेजऱ ब्लेड का निर्माण किया। उन्होंने बोस्टन में अपनी सेफ्टी रेजऱ तथा ब्लेड बनाने के लिए स्वयं की  जिलेट सेफ्टी रेजऱ  कम्पनी की स्थापना की। (निधन- 9 जुलाई 1932)
  • 1981-अमेरिकी वैज्ञानिक  हैरॉल्ड यूरे का निधन हुआ, जिन्हें 1932 में ड्यूटेरियम यानी हाइड्रोजन के भारी प्रकार की खोज करने के लिए वर्ष 1934 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। वे परमाणु बम के विकास में भी सक्रिय रहे। इसके अलावा उन्होंने धरती के आदिम वातावरण के बारे में 1953 में स्टैलेन मिलर के साथ किए अपने प्रयोग में बताया। (जन्म 29 अप्रैल 1893)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news