इतिहास

इतिहास में 14 जनवरी
13-Jan-2021 10:23 PM
इतिहास में 14 जनवरी
  • 1514 - पोप लियो एक्स ने दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया।
  • 1758 - ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में लड़ाई में जीती हुई संपत्ति अपने पास रखने का अधिकार इंग्लैंड नरेश ने दिया।
  • 1760 - फ्रांसीसी जनरल लेली ने पांडिचेरी अंग्रेज़ों के हवाले कर दिया।
  • 1761 - पानीपत की तीसरी लड़ाई मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच हुई। भारत में मराठा शासकों और अहमदशाह दुर्रानी के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ। 
  • 1878-ऐलेक्ज़ेन्डर ग्राहम बेल के पहले टेलीफोन का प्रदर्शन रानी विक्टोरिया के समक्ष उनके ऑस्बॉर्न हाउस एस्टेट में किया गया। बेल ने 1876 में टेलिफोन को पेटेन्ट किया। रानी उनके टेलीफोन से बहुत प्रभावित हुईं और उन्होंने ऑस्बॉर्न हाउस तथा बकिंघम पैलेस के बीच में निजी लाइन बिछाने का आदेश दिया।
  • 1994 - यूक्रेन, रूस तथा संयुक्त राज्य अमरीका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।
  • 1999 - भारत का पहला अत्याधुनिक  हवाई यातायात परिसर, दिल्ली राष्ट्र को समर्पित किया गया।   
  • 1551 - मुग़ल काल में अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फज़़ल का जन्म हुआ।  
  • 1926 - भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी  का जन्म हुआ। 
  • 1905 -हिन्दी और मराठी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री  दुर्गा खोटे का जन्म हुआ।  
  • 1943- अमेरिकी जैव रसायनज्ञ तथा अंतरिक्षयात्री शैन्नॉन ल्यूसिड का जन्म हुआ, जो 1996 में रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर में रिकार्ड तोड़ 188 दिनों तक रहीं। पहली यात्रा उन्होंने 1985 में डिस्कवरी में की, फिर अक्टूबर 1989 तथा अगस्त 1991 में अटलांटिस में की और फिर 1993 में। इस तरह वह चार अलग-अलग बार अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला बन गईं और सबसे अधिक समय (838 घंटे 54 मिनट) तक अंतरिक्ष में रहने वाली महिला का कीर्तिमान उनके नाम है।
  • 1890-अमेरिकी आविषज्ञ तथा जैव रसायनज्ञ  रोला एन. हार्गर का जन्म हुआ, जिन्होंने मानव रक्त में अल्कोहल की मात्रा ज्ञात करने का पहला उपकरण बनाया जिसे ड्रन्कोमीटर(1931) कहते हैं। (निधन- 8 अगस्त 1983)
  • 1742 - अंग्रेज़ गणितज्ञ तथा खगोल शास्त्री  ऐडमन्ड हेली का निधन हुआ, जिन्हें मुख्य रूप से एक चमकदार, कई बार दिख चुके धुमकेतु को पहचानने (जिसे बाद में उनके नाम पर हेली पुच्छलतारा कहा गया) तथा उसके कक्षा की गणना और उसकी वापसी का सही अनुमान लगाने के कारण जाना जाता है। (जन्म-8 नवम्बर 1656)
  • 1949 -अमेरिकी मनोचिकित्सक  हैरी स्टैक सुलिवन का निधन हुआ, जिन्होंने पारस्परिक सम्बन्धों पर आधारित मनोचिकित्सा का एक सिद्धान्त प्रस्तुत किया। उनका विश्वास था कि चिंता या अन्य मनोरोगात्मक लक्षण, व्यक्ति और उसके सामाजिक परिवेश के बीच संघर्षों की उपज होते हैं। उनका यह भी मानना था कि व्यक्तित्व का विकास भी अन्य लोगों के साथ सम्पर्कों की श्रृंखला के कारण होता है। (जन्म- 21 1892) * महत्वपूर्ण दिवस- मकर संक्रांति

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news