इतिहास

इतिहास में 30 जनवरी
29-Jan-2021 10:42 PM
इतिहास में 30 जनवरी

अमृता शेरगिल

  • 1522 - ल्यूबेक और डेनमार्क के बीच युद्ध।
  • 1649 - इंग्लैंड के सम्राट चाल्र्स प्रथम को फ़ांसी दी गई।
  • 1902 - चीन और कोरिया की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेन और जापान के बीच पहली आंग्ल-जापानी संधि पर लंदन में हस्ताक्षर हुए।
  • 1903 - लॉर्ड कजऱ्न ने मेटकाफ़ हॉल में इंपीरियल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
  • 1911 - कैनेडियन नेवल सर्विस का नाम बदलकर रॉयल कैनेडियन नेवी किया गया।
  • 1933 - एडॉल्फ़ हिटलर ने आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान सम्भाली।
  • 1948 - महात्मा गांधी की हत्या हुई।
  • 1957 - राष्ट्र संघ ने दक्षिण अफ्रीका को अपनी नस्ल भेदी नीति पर पुनर्विचार करने के लिए कहा।
  • 1965- इसी दिन हज़ारों की संख्या में ब्रिटेन के लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल को अंतिम विदाई दी थी। राजकीय सम्मान के बाद चर्चिल का इसी दिन अंतिम संस्कार किया गया। चर्चिल को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद वो लगभग कोमा की स्थिति चले गए थे जिससे वे कभी नहीं निकल पाए। चौबीस जनवरी को उनका देहांत हो गया। वे 90 साल के थे।
  • 1972 - पाकिस्तान ने राष्ट्रमंडल से अपना नाम वापस लिया। आज ही के दिन साल 1972 में ब्रितानी सेना को प्रदर्शनकारियों की एक भीड़ पर गोलियां चलानी पड़ी थी जिसमें 13 नागरिकों की मौत हो गई थी। गोलीबारी तब शुरू हुई जब नागरिक अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे लोग परेड और मार्च पर लगे प्रतिबंध को ख़ारिज करते हुए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तक पहुंच गए।
  • 1979 - रोडेशिया में नया संविधान बना, जिसमें अश्वेतों को सत्ता में भागीदारी का अधिकार मिला।
  • 1991- आज ही के दिन साल 1991 में इराक़ी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नज़दीक एक शहर पर नियंत्रण कर लिया था। अमरीका के नेतृत्व में सहयोगी देशों की सेना ने अल-ख़ाफज़़ी पर नियंत्रण के लिए कम से कम 24 इराक़ी टैंकों को बर्बाद कर दिया। इस हमले में 12 अमरीकी सैनिकों की मौत हो गई थी।
  • 1997 - सैंतालिस वर्षों बाद महात्मा गांधी की अस्थियां संगम में विसर्जित।
  • 2008 -  चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल की सज़ा सुनाई।
  • 1890 -  हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद  का जन्म हुआ।  
  • 1913 - प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म हुआ। 
  • 1968 - हिन्दी साहित्यकार  माखन लाल चतुर्वेदी का निधन हुआ।
  • 1737- इटली के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ लूईची गैलवानी का बोलोनिया नगर में जन्म हुआ। उन्होंने ऑपरेशन के संबंध में अपने व्यापक अध्ययन और शोधकार्य से बहुत ख्याति प्राप्त की। इसी प्रकार उन्होंने पता लगाया कि सजीवों के शरीर में बिजली होती है। 61 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ। 
  • महत्वपूर्ण दिवस- शहीद दिवस,कुष्ठ निवारण दिवस,सर्वोदय दिवस 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news