इतिहास

इतिहास में 4 फरवरी
03-Feb-2021 10:07 PM
इतिहास में 4 फरवरी
  • 1902-थॉमस अल्वा एडिसन को रिवर्सिबल गैल्वैनिक बैट्री के लिए पेटेन्ट (सं 692, 507) जारी किया गया।
  • 1924- महात्मा गांधी को उनका खऱाब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया।
  • 1936-पहली बार बिस्मथ पर न्यूट्रॉनों की बमबारी करके संश्लेषित रेडियम-ई नामक रेडियोधर्मी पदार्थ बनाया गया। इसे जॉन जैकब लिविंगुड ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में सम्पन्न किया था।
  • 1948- श्रीलंका को ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली।
  • 1978 - जूलियस जयवर्धने द्वारा श्रीलंका के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
  • 1994 - सं.रा. अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये।
  • 1996-दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहां भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।
  • 1922 -भारत रत्न सम्मानित, भारतीय शास्त्रीय  गायक पंडित भीमसेन जोशी का जन्म हुआ। 
  • 1938 - भारतीय नृत्य की कथक शैली के आचार्य और लखनऊ के कालका - बिंदादीन घराने के एक मुख्य प्रतिनिधि बिरजू महाराज का जन्म हुआ। 
  • 2002 -प्रसिद्ध फि़ल्म अभिनेता एवं फि़ल्म निर्माता-निर्देशक  भगवान दादा का निधन हुआ। (जन्म- 1913)
  • 1891 -प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष   एम. ए. अय्यंगार का जन्म हुआ। 
  • 1896-जर्मन भौतिक विज्ञानी फ्रेड्रिक हुन्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने  परमाणुओं की इलेक्ट्रॉन संरचना पर किए गए अपने कार्यों के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने आणविक कक्षकों की सहायता से अणुओं की इलेक्ट्रॉनिक संरचना तय करने का तरीका बताया। उनका परमाणु स्पेक्ट्रा के लिए दिया हुन्ड का नियम (1925) बहु इलेक्ट्रॉन परमाणु में उपस्थित दो समान एन. तथा एल. क्वान्टम संख्याओं वाले इलेक्ट्रॉनों के न्यूनतम ऊर्जा स्तर तय करने में सक्षम था। (निधन-31 मार्च 1997
  • 1778 -  स्विस वनस्पति वैज्ञानिक  आगस्टिन पाईरेम डी कैन्डोल का जन्म हुआ,  जिनके लेख वर्गिर्की (टैक्सोनॉमी) और वनस्पति विज्ञान में बहुत प्रभावशाली थे। उनका मानना था कि वर्गीकरण आकृतिक लक्षणों के आधार पर होना चाहिए। अपने वर्गीकरण में उन्होंने करीब 161 द्विबीजपत्री प्रजातियों को वर्गीकृत किया। (निधन-9 सितम्बर 1841)
  • 1928-डच भौतिकशास्त्री  हेन्ड्रिक एन्टून लॉरेन्ज़ का निधन हुआ, जिन्हेें पीटर ज़ीमैन के साथ सन् 1902 में विद्युतचुम्बकीय विकिरण परिघटना पर चुम्बकत्व का प्रभाव बतलाने वाले सिद्धान्त के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार के सहविजेता। (जन्म 18 जुलाई 1853)
  • 1974 - भारत के प्रमुख गणितज्ञ तथा भौतिक वैज्ञानिक सत्येन्द्र नाथ बोस का निधन हुआ, जिन्होंने अलबर्ट आइन्सटाइन के साथ बोस-आइन्सटाइन सांख्यिकी का प्रतिपादन किया, और क्वॉन्टम सिद्धान्त तथा प्लैन्क के कृष्णिका विकिरण(ब्लैक बॉडी रेडिएशन) नियम के बारे में भी लिखा। आज ये क्वॉन्टम भौतिकी में अनुसंधान के बुनियादी साधन हैं। (जन्म 1 जनवरी 1894)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news