इतिहास

इतिहास में 15 फरवरी
14-Feb-2021 10:22 PM
इतिहास में 15 फरवरी
  • 1564 - महान खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म।
  • 1806 - फ्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।
  • 1906 - ब्रिटेन की लेबर पार्टी का गठन।
  • 1967 - भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।
  • 1972-विलेम जे. कॉल्फ के नाम कृत्रिम हृदय तथा कृत्रिम वृक्क का अमेरिकी पेटेन्ट ज़ारी किया गया।
  • 1903 -अमेरिका में पहला टेडी बियर बनाया गया। इसका निर्माण रूस से आए हुए ब्रूकलिन (न्यूयॉर्क) के खिलौने की दुकान के मालिक मॉरिस और रोज़ मिक्टम ने किया।
  • 1982 - श्रीलंका द्वारा राजधानी का कोलम्बो से जनवर्धनपुर को स्थानांतरण।
  • 1991 - ईराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की।
  • 1999 - परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
  • 2001 - भारत का रूस से टी-90 टैंकों की खऱीद का समझौता।
  • 2002 - अफग़़ानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला।
  • 2003 - एरियन 4 राकेट से दूरसंचार उपग्रह इंटलसैट अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
  • 2007 - बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भ्रष्ट व्यक्तियों के चुनाव लडऩे पर प्रतिबंध लगाया।
  • 2008 -  खगोलविदों ने सौरमंडल की तरह एक दूसरे सौरमंडल की खोज की। 
  • 2010- केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम के ऑपरेशन ग्रीनहंट शुरू करने के छह दिन के अंदर ही सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर जि़ला स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर राज्य में माओवादी निरोधक अभियान में शामिल ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफ़आर) के 24 जवानों की हत्या कर दी।
  • 1869 - भारतीय शायर मिजऱ्ा ग़ालिब का निधन हुआ। 
  • 1948- प्रसिद्ध कवयित्री  सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन हुआ। 
  • 1834- इंग्लैण्ड में वायरलेस टेलीग्राफी तथा टेलीफोन के निर्माण में अग्रणी रहे सर विलियम हेनरी प्रीस का जन्म हुआ। प्रीस की रुचि विद्युत तथा टेलीग्राफी में तब विकसित हुई जब वे स्नातक में माइकल फैराडे के शिष्य बने। उन्होंने मारकोनी को भी पोस्ट ऑफिस से सहायता दिलाकर प्रोत्साहित किया। (निधन-6 नवम्बर 191) 
  • 1809 - अमेरिकी आविष्कारक  साइरस हॉल मैक्कॉरमिक का जन्म हुआ, जिन्होंने पहली प्रायोगिक व्यावसायिक रूप से सफल कटाई मशीन का निर्माण किया। उनके पिता ने 1809 से 1816 के बीच कटाई मशीन निर्माण करने की कोशिश की मगर वे असफल हुए। 1831 में साइरस ने जनता के सामने अपनी मशीन को प्रदर्शित किया और 4 फीट के पट्टे को काटा। सन् 1834 में उन्होंने उसे पेटेन्ट कराया। (निधन-13 मई 1884)
  • 1996-ऑस्ट्रिया में जन्मे अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर  अर्नस्ट वेबर का निधन हुआ, जिन्होंने माइक्रोवेव तकनीक विकसित करने में सहयोग किया। उन्होंने अत्यधिक उच्च आवृत्ति के माइक्रोवेव के बिल्कुल सही मापन करने की तकनीक पर शोध किया। (जन्म 6 सितम्बर 1901)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news