इतिहास

इतिहास में 7 अप्रैल
06-Apr-2021 11:03 PM
इतिहास में 7 अप्रैल
  • 1827-माचिस के निर्माता जॉन वॉकर की माचिस पहली बार बिकी। उन्होंने माचिस का निर्माण एक साल पहले किया था।
  • 1923-मस्तिष्क का ट्यूमर निकालने का पहला ऑपरेशन न्यूयॉर्क में डॉ. कार्ल विनफील्ड के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
  • 1994 - रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली हवाई अड्डे पर राकेट हमले में निधन।
  • 1998 - विश्व स्वास्थ्य दिवस को महिला चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा।
  • 2000 - ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अख़बार  योर आनर  का प्रकाशन प्रारम्भ।
  • 2001 - चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका से खेद के बजाय माफी मांगने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका व भारत के मध्य रक्षा सहयोग समझौता, प्रोटोकोल के विपरीत राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की भारतीय रक्षा मंत्री जसवंत सिंह से भेंट, मंगल ग्रह के लिए नासा का ओडिसी यान रवाना।
  • 2008 - असम में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा ने अपना 30 वां स्थापना दिवस मनाया।  पेरिस में रिले दौड़ के दौरान भारी हंगामे और विरोध प्रदर्शन के बीच ओलम्पिक खेलों की मशाल पांच बार बुझानी पड़ी। 
  • 1920 -  प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर का जन्म हुआ। 
  • 1942 - भारतीय फि़ल्म अभिनेता जितेन्द्र का जन्म हुआ।
  • 1911 -  अंग्रेज़ भौतिक मानव विज्ञानी, भूगर्भशास्त्री तथा जीवाश्म विज्ञानी  केनेथ (पेज) ओक्ले का जन्म हुआ, जिन्होंने जीवाश्म हड्डियों में फ्लोराइड की मात्रा माप कर जीवाश्म का काल निर्धारण का तरीका बताया।  (निधन-2 नवम्बर 1981)
  • 1860- अमेरिकी उद्योगपति तथा समाजसेवी विलियम कीथ कैलॉग  का जन्म हुआ,  जिन्होंने अच्छे और स्वास्थ्य कर नाश्ते के तौर पर मक्के के फ्लैक्स तैयार किए, और 1906 में कैलॉग कम्पनी की स्थापना की। (निधन- 6 अक्टूबर 1951)
  • 2001- गोपालसमुद्रम नारायण अय्यर रामचन्द्रन का निधन  हुआ, जो  आधुनिक भारत के महान वैज्ञानिकों में से एक माने जाते हैं। वह मुख्य रूप से पेप्टाइड की संरचना स्पष्ट करने के लिए रामचन्द्रन प्लॉट के निर्माण के लिए प्रसिद्ध हैं। वे कोलेजन की त्रि-वलयी (ट्रिपल हेलिक्स) संरचना बताने वाले पहले व्यक्ति थे। (जन्म-8 अक्टूबर 1922)
  • 1947 -अमेरिकी अन्वेषक और कार निर्माता  हेनरी फोर्ड का निधन हुआ,  जिन्होंने 24 दिसम्बर 1893 में पहली गैस मोटर का निर्माण किया। सन् 1903 में  फोर्ड मोटर कम्पनी  की स्थापना की। सन् 1908 में उन्होंने किफायती कार का निर्माण किया। (जन्म-30 जुलाई 1863)
  • महत्वपूर्ण दिवेस-   महिला चिकित्सा दिवस 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news