इतिहास

इतिहास में आज 19 अप्रैल
18-Apr-2021 10:18 PM
इतिहास में आज 19 अप्रैल
  • 1892- पहला डुर्या ऑटोमोबाइल उसके निर्माता चाल्र्स ई. डुर्या द्वारा चलाया गया।
  • 1975- भारत ने अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट अंतरिक्ष में भेजा। सोवियत संघ की मदद से भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट का अंतरिक्ष में प्रक्षेपण।
  • 1977 - सेटेलाइट कम्यूनिकेशन का प्रारम्भ।
  • 1999 - बी.बी.सी. द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्रिका आरम्भ करने की योजना।
  • 2001 - बी.एस.एफ़. ने मेघालय के गांव से बांग्लादेशी सेना को मार भगाया।
  • 2003 - चीन की महिला भारोत्तोलक बांग मिंग च्यान ने विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2005 - जर्मनी के कार्डिनल योसिफ़ रान्सिंगर रोमन कैथोलिक चर्च के नए पोप चुने गये।
  • 2007 - द विजार्ड आफ़ आईडी सीरीज के कार्टूनिस्ट ब्रैंड पार्कर का निधन।
  • 2008 -  उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भूमि अधिग्रहण करने के लिए नई कमेटी बनाने की घोषणा की। पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम 2000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले प्रक्षेपास्त्र शहीन-2 का सफल परीक्षण किया। फ्रेंच गुयाना स्थित यूरोप के अंतरिक्ष केन्द्र कौरू से एरियन-5 रॉकेट से ब्राजील व वियतनाम के दो दूर संचार उपग्रह एक साथ प्रक्षेपित किये गए। 
  • 1912 - अमेरिकी रसायनज्ञ ग्लेन टी. सीबोर्ग का जन्म हुआ, जिन्होंने 1940 से 1958 के बीच अपने साथियों से मिलकर कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में नौ ट्रान्सयूरेनिक तत्व (प्लूटोनियम से नोबेलियम) बनाए। उन्होंने इस श्रृंखला का नाम ऐक्टिनाइड दिया। (निधन-25 फरवरी 1999)
  • 1880- अमेरिकी भौतिकशास्त्री डब्ल्यू एल ब्रैग का जन्म हुआ, जिन्होंने स्वतंत्र रूप से एक्स किरणों के जरिए क्रिस्टलों का विश्लेषण करने का तरीका इजाद किया। (निधन-22 जनवरी 1966) 
  • 1906 - फ्रांसीसी रसायनज्ञ  पियरे क्यूरी का निधन हुआ, जिन्हें उनकी पत्नी मारिया क्यूरी के साथ 1903 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद हार नहीं मानी, तथा दोनों ने मिलकर रेडियम तथा पोलोनियम नामक तत्वों की खोज की। (जन्म-15 मई 1859)
  • 1882 - अंग्रेज़ प्रकृतिविद  चाल्र्स राबर्ट डार्विन का निधन हुआ, जिन्होंने विकासवाद का सिद्धांत दिया तथा विकास के लिए परिवर्तन के प्रमाण दिए जिसे उन्होंने प्राकृतिक चयन कहा। आज हम उसे डार्विनवाद के नाम से जानते हैं। इनकी दो अत्यन्त महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं -आन द ओरिजिन आफ स्पीशीज़ बाइ मीन्स आफ नैचुरल सेलेक्शन (1859) तथा द डीसेन्ट आफ मेन, ऐण्ड सेलेक्शन इन रिलेशन टु सेक्स। (जन्म-12 फरवरी 1809)।
  • 1895 - फ्रांस के  प्रसिद्ध रसायन शास्त्री लुई पास्चर का 70 वर्ष की आयु में देहांत हुआ।  लुई पास्चर ने पेरिस में आरंभिक शिक्षा पूरी करने के पश्चात पढ़ाना आरंभ किया। सत्ताईस वर्ष की आयु में उन्होंने डाक्टर ऑफ़ साइंस की उपाधि प्राप्त की और रसायन शास्त्र के प्रोफ़ेसर के रूप में वैज्ञानिक सेवा में लीन हो गए। उन्होंने छूत की बीमारियों और कीटाणुओं से संघर्ष में महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित कीं और रोगों के उपचार की पारंपरिक शैली के स्थान पर नई शैली का आधार रखा। फ्रांस सरकार ने 1888 में लुई पास्चर की सेवाओं को सराहते हुए उनके नाम पर पास्चर इंस्टीट्यूट स्थापित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news