इतिहास

इतिहास में आज 29 अप्रैल
28-Apr-2021 9:28 PM
इतिहास में आज  29 अप्रैल
  • 1813 - जे.एफ. हमेल को रबर के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 1994 - स्तनधारी (चूहे) में जैविक घड़ी को नियन्त्रित रखने वाले जीन की खोज से संबंधित लेख  साइन्स बाइ साइंटिस्ट  पत्रिका में छपा।
  • 1997 - रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध लागू। 
  • 1999 - बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक जापानी संसद में मंजूर।
  • 2006 - पाकिस्तान ने हत्फ़-6 का परीक्षण किया।
  • 2007 - आस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार क्रिकेट विश्वकप जीता।
  • 2008 -   ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद एक संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुंचे।  तिब्बत में मार्च 2008 में भडक़ी हिंसा के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत ने 17 लोगों को 3 साल की क़ैद की सज़ा सुनाई। 
  • 2010 -  भारत ने दुश्मनों के रडार की पकड़ में नहीं आने वाले मुंबई की मंझगांव गोदी में निर्मित आधुनिकतम उपकरणों से लैस युद्धपोत आईएनएस शिवालिक को नौसेना में शामिल किया। पहले पोत  आईएनएस शिवालिक को नौसेना में शामिल किया।  भारतीय इंजीनियर हरपाल कुमार ने लंदन में आंत में कैंसर के शिकार लोगों का ब्लड टेस्ट कर रोग का पता लगाने के बजाय उनके पेट का निरीक्षण कर सकने वाले कैमरे का आविष्कार किया है। इससे इस बीमारी की समय से पहले ही पहचान की जा सकेगी और 43 प्रतिशत रोगियों को मृत्यु से बचाया जा सकेगा। 
  • 1848 -  विख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म हुआ। 
  • 1919 -  भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादकों में से एक और सुविख्यात तबला वादक अल्ला रक्खा खां का जन्म हुआ। 
  • 1893 - अमेरिकी वैज्ञानिक  हैरॉल्ड यूरे का जन्म हुआ,  जिन्हें 1932 में ड्यूटेरियम यानि हाइड्रोजन के भारी समस्थानिक की खोज के लिए वर्ष 1934 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। इसके अलावा इन्होंने 1953 में स्टैनली मिलर के साथ मिलकर धरती के आदिम वातावरण से संबंधित प्रयोग किए।  (निधन-5 जनवरी 1981)
  • 1872 -अमेरिकी खगोलशास्त्री फॉरेस्ट रे मुल्टन का जन्म हुआ, जिन्होंने सौरमण्डल के निर्माण पर अध्ययन किया और थॉमस चैम्बर्लिन के साथ सौरमण्डल की उत्पत्ति का ग्रहाणु सिद्धांत  विकसित किया।  (निधन- 7 दिसम्बर 1952)
  • 1989 -अमेरिकी औद्योगिक रूपरेखाकार डॉन्लड डेस्की का निधन हुआ,  जिन्होंने औद्योगिक रूपरेखन को एक व्यवसाय के रूप में विकसित किया। इन्होंने हंस के गर्दन के आकार वाली स्ट्रीटलाइट का आविष्कार किया जो आज बहुत लोकप्रिय है। (जन्म 23 नवम्बर 1894)
  • 1864 -कनाडा के रसायनज्ञ और भूविज्ञानी अब्राहम (पीनियो) गेस्नर का निधन हुआ, जिन्होंने मिट्टी का तेल निकालने की शुरुआत की। केरोसिन नाम इनका ही दिया हुआ है। उन्हें ज्ञात हुआ कि यह तेल लैम्प या लालटेन में ईंधन के रूप में बहुत उपयोगी है। (जन्म 2 मई 1797)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news