इतिहास

आज का इतिहास 15 मई
14-May-2021 11:03 PM
आज का इतिहास 15 मई
  • 1718- जेम्स पकल ने मशीनगन का पेटेन्ट कराया।
  • 1776 - दुनिया में भाप से चलने वाला पहला जहाज बनाया गया। फ्रांस के एक इंजीनियर डेनिस पापिन ने भाप की शक्ति का पता लगाया जिसके 70 वर्ष बाद एक अन्य फ्रांसीसी वैज्ञानिक मार्की डोज़ेफऱा ने भाप का जहाज बनाया। जहाज मे भाप की शक्ति का प्रयोग जल यातायात के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति थी। 
  • 1941- इंग्लैण्ड के पहले जेटयान ने उड़ान भरी।
  • 1995 - एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलीडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
  • 1999 - कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक प्रदत्त।
  • 2001 - इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत।
  • 2002 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।
  • 2003 - इराक युद्ध में अमेरिकी सेनाओं के कमांडर टामी फ्रैक्स के खिलाफ ब्रूसेल्स की अदालत में युद्ध सम्बन्धी मुकदमा दायर।
  • 2005 - 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।
  • 2008 - श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध दो साल के लिए बढ़ाया। भारतीय मूल की मंजूला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं। 
  • 1817 -प्रख्यात विद्वान और धार्मिक नेता  देवेन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म हुआ। 
  • 1907 - महान क्रांतिकारी सुखदेव का जन्म हुआ। 
  • 1923 -भारतीय हास्य अभिनेता  जॉनी वॉकर का जन्म हुआ। 
  • 1933 - भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एन. शेषन का जन्म हुआ। 
  • 1965 -बालीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का जन्म हुआ। 
  • 1991 - श्रीमती एडिथ क्रेसन का निधन हुआ, जो फ्रांस की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। 
  • 2010 - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति  भैरोंसिंह शेखावत का निधन हुआ।  
  • 1859 - फ्रांसीसी भौतिक रसायनज्ञ पियरे क्यूरी का जन्म हुआ, जिन्हें उनकी पत्नी मैडम क्यूरी के साथ 1903 में भौतिकविज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। इन्होंने आर्थिक कठिनाइयों से जूझते हुए भी हार नहीं मानी, तथा दोनों ने रेडियम तथा पोलोनियम नामक तत्वों की खोज की।  (निधन-19 अप्रैल 1906)
  • 1803   ब्रिटिश अभियंता  सर आर्थर थॉमस कॉटन का जन्म हुआ, जिन्होंने जीवन भर जल संचयन के लिए नहरें, बांध आदि का निर्माण किया और दक्षिण भारत में हज़ारों लोगों को अकाल से बचाया तथा अर्थव्यवस्था को समृद्ध करने में योगदान दिया। (निधन- 14 जुलाई 1899)
  • 1992- अमेरिकी भौतिक शास्त्री  रॉबर्ट मॉरिस पेज का निधन हुआ, जिन्होंने पल्स राडार तकनीक का आविष्कार किया। उन्होंने इस क्षेत्र में 65 पेटेंट प्राप्त किए जिन्हें आज नौ-परिवहण, मौसम-विज्ञान, खगोलशास्त्र आदि में इस्तेमाल किया जाता है। ( जन्म-2 जून 1903)
  • 1715-अंग्रेज़ अन्वेषक  थॉमस सेवरी का निधन हुआ, जिन्होंने भाप से चलने वाले जल पम्प का निर्माण किया और 1698 में उसे पेटेन्ट कराया। वर्ष 1649 में उन्होंने कांच की प्लेट को पॉलिश करने का तरीका खोजा। (जन्म-1650)।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news