इतिहास

आज का इतिहास 21 मई
20-May-2021 9:35 PM
आज का इतिहास 21 मई
  • 1819- पहली साइकिल न्यूयॉर्क में चलते देखी गई।
  • 1853- पहली बार लंदन में जनता के लिए ऐक्वेरियम खोला गया।
  • 1981 - पियरे मोरो फ्रांस के प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 1994 - दक्षिणी यमन द्वारा उत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा।
  • 1998 - 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों का त्यागपत्र।
  • 2002 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को 6 महीने कारावास की सज़ा।
  • 2003 - विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी।
  • 2008 - रिजर्व बैंक ने सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के एचडीएफसी बैंक में विलय प्रस्वाव को मंज़ूरी दी। नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी विलिस ई लैंक का निधन। 
  • 2010 - ओडिशा तट पर बंगाल की खाड़ी में भारतीय सेना के जंगी जहाज़ रणवीर से भारतीय नौसेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के उध्र्वाधर प्रक्षेपण संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। दार्जीलिंग में अखिल भारतीय गोरखा लीग के अध्यक्ष मदन तमांग  की हत्या कर दी गई। 
  • 1931 - भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी का जन्म हुआ। 
  • 1960 -  रुस्तम-ए-ज़मां पहलवान के नाम से मशहूर गामा पहलवान का निधन हुआ। 
  • 1991 -भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के पुत्र, भारत की कांग्रेस (इ) पार्टी के अग्रणी महासचिव (1981 से) और भारत के प्रधानमंत्री (1984-1989) राजीव गांधी की हत्या। 
  • 1922- अमेरिकी चिकित्सक राबर्ट गुड का जन्म हुआ, जो आधुनिक प्रतिरक्षण विज्ञान के अग्रणी माने जाते हैं। उन्होंने 1968 में अस्थिमज्जा का पहला सफल प्रत्यारोपण किया जो उन्होंने अपनी बहन से एक बच्चे में किया था जिसे प्रतिरक्षण तंत्र की बीमारी थी। (निधन-13 जून 2003)
  • 1860 -डच शरीर क्रिया विज्ञानी  विलियम ईन्थोवेन का जन्म हुआ,  जिन्हें इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम सहायता से हृदय की विद्युत विशेषताओं के बारे में बताया। इसे उन्होंने एक नैदानिक उपकरण के रूप में विकसित किया। (निधन-29 सितम्बर 1927) 
  • 1935-डच वनस्पति वैज्ञानी और आनुवांशिकीविद्  ह्यूगो (मैरी) डी व्राइस का निधन हुआ, जिन्होंने जैविक विकास का प्रायोगिक अध्ययन प्रतिपादित किया, तथा उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) का सिद्धान्त दिया। (जन्म-16 फरवरी 1848) 
  • 1786- स्वीडिश रसायनज्ञ  कार्ल विल्हेम शीले का निधन हुआ, जिन्होंने 1772 में आक्सीजन की खोज की। शीले एक उत्साही प्रयोगविद् थे जिन्होंने कठिन और गंभीर परिस्थितियों में काम किया। अपनी एकमात्र पुस्तक कैमिकल आब्ज़र्वेशन्स ऐन्ड एक्सपैरिमेन्ट आन एयर ऐण्ड फायर में उन्होंने आक्सीजन और नाइट्रोजन के बारे में बताया। उन्होंने कई तत्वों की भी खोज की, जैसे क्लोरीन (1774), मैंगनीज़ (1774), टंगस्टन (1781)।  (जन्म-9 दिसम्बर 1742)
  • महत्वपूर्ण दिवस-आतंकवाद विरोध/बलिदान दिवस (राजीव गांधी की पुण्य तिथि)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news