इतिहास

आज का इतिहास 3 जून
02-Jun-2021 10:17 PM
आज का इतिहास 3 जून
  • 1930-रदरफोर्ड ने न्यूट्रॉन नामक नए कण के अस्तित्व की घोषणा की।
  • 1965-मेजर ऐडवर्ड व्हाइट द्वितीय अंतरिक्ष में विचरण करने वाले पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
  • 1994 - भारत सहायता क्लब का नया नाम  भारत सहायता मंच  किया गया।
  • 1999 - हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफऱ काकरैल का निधन, यूगोस्लाविया द्वारा कोसोवो शांति योजना को मंजूरी, मिस्र के राष्ट्रपति हुश्नी मोबारक लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुने गए।
  • 2004 - केन फ़ोर्ड नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने।
  • 2005 - फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दुहराया।
  • 2008 - तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के चन्द्रशेखर राव ने उपचुनाव में कऱारी हार के बाद अपने पर से इस्तीफ़ा दिया। केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर रिफंड को दी गई मंज़ूरी वापस ली। जापानी प्रयोगशाला के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का डिस्कवरी यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा। वैज्ञानिकों को सौर परिवार के बाहर अब तक का सबसे छोटा ग्रह मिला।
  • 1895 -  मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान  के. एम. पणीक्कर का जन्म हुआ। 
  • 1929-  स्विट्जऱलैण्ड के विज्ञानी वर्नर आर्बर का जन्म हुआ,  जिन्हें अमेरिका के डैनियल नैथन्स और हैमिल्टन ओथैनल स्मिथ के साथ 1978 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1904 -अमेरिकी चिकित्सक  चाल्र्स रिचर्ड ड्रिव का जन्म हुआ, जो रक्त संचार तथा परिरक्षण पर कार्य के अग्रणी माने जाते हैं। इन्होंने अमेरिका और ब्रिटेन में रक्त प्लाज़्मा कार्यक्रम शुरू किया तथा उसका निर्देशन भी किया। (निधन-1 अप्रैल 1950)
  •  कैमिली फ्लैमेरियन
  • 1925 फ्रांस के खगोलविज्ञानी, निकोलस  कैमिली फ्लैमेरियन का निधन हुआ,  जिन्होंने तारों, चांद और मंगल आदि खगोलपिण्डों का अध्ययन किया और पॉपुलर ऐस्ट्रोनॉमी (1880), तथा द ऐट्मॉस्फीयर (1871) नामक दो पुस्तकें लिखीं। (जन्म-26 फरवरी 1842)
  • 1919-अमेरिकी कवक विज्ञानी और पादप रोग विज्ञानी विलियम गिल्सन फर्लैव का निधन हुआ,  जिन्होंने अमेरिका में क्रिप्टोगैमिक वनस्पति विज्ञान को प्रचारित किया। (जन्म-17 दिसम्बर 1844)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news