इतिहास

आज का इतिहास 7 जून
06-Jun-2021 10:05 PM
 आज का इतिहास 7 जून
  • 1539 - बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में अफग़ान शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूं को हराया।
  • 1631 - मु्ग़ल बादशाह शाहजहां की बीबी मुमताज़ बेगम की बुरहानपुर में 39 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।
  • 1753 -ब्रिटिश म्यूजिय़म स्थापित हुआ।
  • 1893 - महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में प्रथम बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
  • 1914- ऐलायंस पनामा नहर पार करने वाला पहला जहाज़ था।
  • 1989 - भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर प्रथम का सोवियत रॉकेट से प्रक्षेपण किया गया।
  • 1995 - नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
  • 1998 - स्पेन के कार्लोस मोया ने फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल खिताब जीता।
  • 1999 - श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त।
  • 2000 - एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश।
  • 2004 - इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियां हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी।
  • 2006 - भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय।
  • 2007 - अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा।
  • 2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4 प्रतिशत वैट को पूरी तरह से समाप्त घोषित किया।
  • 1974 -  भारत के टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म हुआ। 
  • 1877  (निधन-23 अक्टूबर 1944) ब्रिटिश भौतिक शास्त्री चाल्र्स ग्लोवर बाक्र्ला का जन्म हुआ,  जिन्होंने एक्स-रे प्रकीर्णन द्वारा परमाणु की संरचना का पता लगाया, जिसके लिए उन्हें सन् 1917 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1862-जर्मनी के भौतिकशास्त्री  फिलिप ऐडवर्ड ऐन्टन लैनार्ड का जन्म हुआ,  जिन्हें कैथोड किरण पर काम करने के लिए 1905 का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-20 मई 1947)
  • 1954 -  अंग्रेज़ गणितज्ञ और लॉजीशियन ऐलन मैथिसन ट्यूरिंग  का निधन हुआ, जिन्होंने कम्प्यूटर सिद्धांत तथा कम्प्यूटर के प्रोग्रामिंग पर काम किया। उन्होंने गणित, दर्शनशास्त्र आदि पर काम किया। (जन्म- 23 जून 1912) 
  • 1932 -अमेरिकी चिकित्सक विलियम विलियम्स कीन का निधन हुआ, जो मस्तिष्क के पहले चिकित्सक थे और इन्होंने पहली बार ब्रेन ट्यूमर को एक रोगी से अलग किया। (जन्म-19 जनवरी 1837)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news