इतिहास

आज का इतिहास 22 जून
21-Jun-2021 9:37 PM
आज का इतिहास 22 जून
  • 1832- पिन का निर्माण करने वाली मशीन को जॉन आयरलैंड हॉव द्वारा पेटेन्ट कराया गया।
  • 1999- नेचर न्यूरोसाइंस में पहला प्रदर्शन प्रकाशित हुआ जिसमें एक चूहे के मस्तिष्क द्वारा रोबोट के हाथ को संचालित किया गया।
  • 2002 - ईरान में आए भीषण भूकम्प में 500 से अधिक लोगों की मौत।
  • 2005 - पूरा ईराक विश्व धरोहर सूची में शामिल।
  • 2006 - अमेरिका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया।
  • 2007 - सुनीता विलियम्स अपनी टीम के साथ धरती पर लौटीं।
  • 2008 -  सैय्यद फक़़ीर हुसैन को बालश्रम की केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने तेल की क़ीमत बढ़ाकर 137 डॉलर प्रति बैरल किया। 
  • 1932 - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का जन्म हुआ। 
  • 1994 - भारतीय सिनेमा के सफल फि़ल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता एल. वी. प्रसाद  का निधन हुआ। 
  • 1887-अंग्रेज़ जीव विज्ञानी, दर्शनशास्त्री, शिक्षाविद् और लेखक सर जूलियन हक्सले का जन्म हुआ, जिन्होंने भ्रूणविज्ञान के आधुनिक विकास को प्रभावित किया। (निधन-14 फरवरी 1975)
  • 1864-जर्मन गणितज्ञ  हरमन मिन्कॉस्की का जन्म हुआ, जिन्होंने ज्यामितीय सिद्धान्त दिया जिसके जरिए उन्होंने गणित के जटिल सवालों को सुलझाने के लिए ज्यामितीय सिद्धान्त खोजे। (निधन-12 जनवरी 1909)
  • 2004- ब्रिटिश खगोलशास्त्री थॉमस गोल्ड का निधन हुआ, जिन्होंने पल्सर और मैग्नेटोस्फीयर पर अध्ययन किया, उन्होंने बताया कि ब्रह्माण्ड में निरन्तर नई आकाशगंगाएं बन रही हैं। सन् 1967 में उन्होंने पल्सर की विशेषताओं पर अपना सिद्धांत दिया। (जन्म-22 मई 1920) 
  • 1906-जर्मनी के जन्तु विज्ञानी तथा सूक्ष्म जीव विज्ञानी फ्रिट्ज़ रिचर्ड शाउडिन का निधन हुआ, जिन्होंने डर्मैटोलॉजिस्ट ऐरिक हॉफमैन के साथ 1905 में सिफलिस के रोगाणु ट्रीपोनेमा पैलिडम की खोज की। (जन्म-19 सितम्बर 1871) ।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news