इतिहास

आज का इतिहास 25 जून
24-Jun-2021 8:33 PM
आज का इतिहास 25 जून
  • 1783- लैवॉइज़े ने कहा कि पानी, हाइड्रोजन तथा आक्सीजन से मिल कर बना होता है।
  • 1924- प्रोफेसर अल्बर्ट काल्मैट के द्वारा टी.बी. का टीका तैयार किया गया।
  • 1977 - आपातकाल की बरसी 25 जून को  काला दिवस  के रुप में मनाया जाता है।
  • 1998 - सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुंचे।
  • 1999 - संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा।
  • 2002 - अफग़़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया।
  • 2003 - सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का मेलबोर्न में निधन।
  • 2004 - रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय।
  • 2005 - अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने।
  • 2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8 फीसदी  से घटाकर 5 फीसदी कर दिया। 
  • 1931 - भारत के आठवें प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म हुआ। 
  • 1924 - बॉलीवुड फि़ल्म संगीत निर्देशक मदन मोहन का जन्म हुआ। 
  • 1950 -भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  स्वामी सहजानंद सरस्वती का निधन हुआ। 
  • 1911-अमेरिका के जैवरसायनज्ञ  विलियम एच. स्टीन का जन्म हुआ, जिन्हें (स्टैनफोर्ड मूरे तथा क्रिश्चियन बी. ऐन्फिन्सेन) के साथ 1972 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन- 2 फरवरी 1980) 
  • 1905- जर्मन-अमेरिकी खगोलशास्त्री  रूपर्ट वाइल्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने वृहस्पति तथा शुक्र ग्रहों के वातावरण का अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि शुक्रके परित: गैस के बादल फॉरमैल्डीहाइड से बने हैं और उसमें सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ अल्प मात्रा में पानी भी मौजूद है। (निधन-9 जनवरी 1976)
  • 1898 - जर्मनी के प्रकृतिविद तथा वनस्पति वैज्ञानिक फर्डिनैन्ड (जूलियस) कॉह्न  का निधन हुआ, जो जीवाणु-विज्ञान के संस्थापकों में गिने जाते हैं। उन्हें जीवाणु, फफूंद, पादपरोग-विज्ञान पर अध्ययन के लिए भी जाना जाता है। (जन्म-24 जनवरी 1828) 
  • 1995-आयरिश भौतिकशास्त्री अर्नैस्ट थॉमस सिन्टन वॉल्टन  का निधन हुआ, जिन्हें कुकक्राफ्ट वाल्टन जेनरेटर के निर्माण के लिए 1951 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह पहला नाभिकीय कण त्वरित्र था।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news