इतिहास
आज का इतिहास 25 जुलाई
24-Jul-2021 10:25 PM
- 1978 -इंग्लैण्ड में पहले परखनली शिशु लुइस जॉय ब्राउन का जन्म ओल्ड्हैम में हुआ।
- 1984- रूसी अंतरिक्षयात्री स्वेत्लाना सेवित्स्काया दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं।
- 1994 -जार्डन के शाह हुसैन और इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन ने वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए, चन्द्रमा पर मानव पदार्पण की रजत जयंती।
- 2001- कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज इंडोनेशिया के नए उप-राष्ट्रपति बने।
- 2004 - पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगी रिहा।
- 2007 - प्रतिभा पाटिल ने भारत के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वे भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
- 2008 - उत्तर-पूर्व इराक में महिला आत्मघाती हमलावर के विस्फोट में एक नागरिक सहित आठ लोग मारे गए।
- 1929- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का जन्म हुआ।
- 1920 -वैज्ञानिक रोज़लिण्ड फ्रैंकलिन का जन्म हुआ, जिन्होंने डी.एन.ए. की आण्विक संरचना की खोज में योगदान दिया। उन्होंने एक्स-रे विवर्तन के जरिए फोटोग्राफ लिये। जब वॉटसन ने वे फोटोग्राफ देखे तो उन्होंने उसकी संरचना डबल हेलिक्स बताई। (निधन-16 अप्रैल 1958)
- 1889-कनाडा के चिकित्सक और भौतिक मानविज्ञानी डेविडसन ब्लैक का जन्म हुआ, जिन्होंने एक प्राचीन मनुष्य के वजूद का पता लगाया जिसे पीकिंग मानव के नाम से जाना जाता है। उन्हें मानव के अवशेष पीकिंग में 1927 से 30 के बीच मिले जिन्हें आज होमो इरेक्टस के नाम से जाना जाता है। (निधन-15 मार्च 1934)
- 1843-स्कॉटलैण्ड के रसायनज्ञ और आविष्कारक चाल्र्स मैसिन्टश निधन हुआ, जिन्होंने रबर से निर्मित जलरोधी वस्त्रों का आविष्कार किया। आज रेनकोट के निर्माण में इनका ही योगदान माना जाता है। (जन्म-29 दिसम्बर 1766)
- 1940 - अमेरिकी रसायनज्ञ हर्बर्ट काल्हुन रीड का निधन हुआ, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय रूप से पहचान दिलाई और चमड़ा उद्योग के विकास में योगदान दिया।(जन्म-16 अक्टूबर 1873)