इतिहास

आज का इतिहास 30 जुलाई
29-Jul-2021 10:45 PM
आज का इतिहास 30 जुलाई
  • 1898- विलियम कैलॉग द्वारा कॉर्न फ्लैक्स का आविष्कार किया।
  • 2000 - संयुक्त राष्ट्र ने इस्रायल द्वारा ख़ाली किये क्षेत्रों में शांति सेना की तैनाती प्रारम्भ की।
  • 2001 - श्रीलंका सरकार ने मुक्ति चीतों पर से प्रतिबंध हटाने से इन्कार किया।
  • 2002 - कनाडा ने अलकायदा सहित सात संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
  • 2004 - भारत और पाकिस्तान के बीच तुलबुल परियोजना पर बातचीत बिना किसी सहमति के समाप्त हो गयी। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री (मनोनीत) शौकत अजीत आत्मघाती हमले में बाल-बाल बचे।
  • 2006 - हालीवुड अभिनेत्री पामेला एडंरसन ने गायक किड रॉक से विवाह किया।
  • 2007 - चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।
  • 2008 - नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को कोलम्बो में आयोजित सार्क शिखर सम्मेलन में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति मिली।
  • 1863-अमेरिकी अन्वेषक और कार निर्माता हेनरी फोर्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने 24 दिसम्बर 1893 में पहली गैस मोटर का निर्माण किया। सन 1903 में दुनिया की सुप्रसिद्ध फोर्ड मोटर कम्पनी की स्थापना की। (निधन-7 अप्रैल 1947)
  • 1889- अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर  व्लादिमिर कॉस्मा ज़्वॉरिकिन का जन्म रूस में हुआ, जिन्हें टेलीविजऩ का जनक भी कहा जाता है। उन्होंने रेडियोप्रसारण में ध्वनि तथा चित्र दोनों को प्रसारित करने की प्रणाली विकसित की। (निधन-29 जुलाई 1982 )
  • 2002-अमेरिकी नाभिकीय भौतिकशास्त्री लाइल बी. बॉर्स्ट का निधन हुआ,  जिन्होंने ग्रेफाइट अनुसंधान संयंत्र निर्माण में योगदान दिया। (जन्म-24 नवम्बर 1912)
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news