इतिहास

आज का इतिहास 2 अगस्त
01-Aug-2021 11:04 PM
आज का इतिहास 2 अगस्त
  • 1695 -बैरोमीटर के लिए डैनियल क्वैरे के नाम ब्रिटिश पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 1990 - ईराक द्वारा कुवैत पर अधिकार एवं वहां के अमीर का सऊदी अरब पलायन।
  • 1999 - चीन ने लम्बी दूरी (8 हजार किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
  • 2001 - पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।
  • 2003 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।
  • 2004 - अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी की हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल खिताब जीत लिया। पराग्वे की राजधानी आसुनसियोन में एक सुपर बाज़ार में आग लगने से 300 लोग मरे।
  • 2007 - जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में सुबह आए भयानक तूफ़ान उगासी ने व्यापक पैमाने पर क्षति पहुंचायी।
  • 2008 - सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली। सुधीर कुमार चतुरर्वेदी ने पावर ग्रिड कार्पोरेशन के नये अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला।
  • 1878 -भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अभिकल्पक  पिंगलि वेंकय्या का जन्म हुआ।
  • 1877 - मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रवि शंकर शुक्ल का जन्म हुआ था।
  • 1958 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरशद अयूब का जन्म हुआ।
  • 1966 - भारतीय क्रिकेटर एम.वी.श्रीधर का जन्म हुआ।  
  • 1867- अमेरिकी विद्युत अभियन्ता तथा अन्वेषक फ्रैन्क ऐल्वर्ड पेरेट का जन्म हुआ, जो बाद में चलकर ज्वालामुखी वैज्ञानिक के रूप में प्रसिद्ध हुए। वे विसुवियस, एटना, आदि ज्वालामुखियों के अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। (निधन- 12 जनवरी 1943)
  • 1820- आयरिश भौतिकशास्त्री  जॉन टिन्डल का जन्म हुआ, जो विज्ञान की दुनिया में सन् 1848 में क्रिस्टल पर लिखे अपने कार्य के लिए मशहूर हुए। वे आन द स्ट्रक्चर ऐन्ड मोशन आफ ग्लेशियर्स के सहलेखक थे। वर्ष 1863 में उन्होंने हीट ऐज़ ए मोड आफ मोशन का प्रकाशन भी किया तथा बताया कि आकाश का नीला रंग वायु में मौजूद कणों द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण होता है। (निधन-4 दिसम्बर 1893)
  • 1799 -फ्रांसीसी वैज्ञानिक  जैकेस एटिएन मॉन्टगोल्फियर का निधन हुआ, जिन्होंने अपने भाई जोसेफ मिशेल मॉन्टगोल्फियर के साथ मिलकर बिना रस्सी के गर्म हवा के गुब्बारे का निर्माण किया, और पहला प्रयोग गर्म धुएं से भरे टैफेटा के गुब्बारे के साथ 5 जून 1783 को जनता को दिखाया। (जन्म 6 जनवरी 1745)
  • 1922-स्कॉट्लैण्ड के वैज्ञानिक ऐलेक्ज़ेन्डर ग्राहम बेल का निधन हुआ, जो टेलिफोन के आविष्कारक के रूप में जाने जाते हैं। 23 वर्ष की उम्र में वे कनाडा चले गए और मूक-बधिर बच्चों के शिक्षक के रूप में भी काम किया। फिर उन्होंने ध्वनि को तार के जरिए प्रेषित करने पर कार्य किया। वे सुप्रसिद्ध बेल टेलीफोन कम्पनी के सहसंस्थापक थे। (जन्म 3 मार्च 1847)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news