इतिहास

आज का इतिहास 25 अगस्त
24-Aug-2021 9:57 PM
आज का इतिहास 25 अगस्त
  • 1351- सुल्तान फिरोजशाह तुग़लक़ तृतीय की ताजपोशी हुई।
  • 1825 -यूरोग्वे देश ब्राज़ील से स्वतंत्र हुआ। अत: 25 अगस्त को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। इस देश की खोज स्पेन के खोजकर्ताओं ने की और वर्ष 1516 से यह देश पुर्तग़ाल और स्पेन के नियंत्रण में रहा। वर्ष 1810 से 1814 के बीच स्थानीय जनता के रक्तरंजित विद्रोह के बाद इस देश को आंशिक स्वाधीनता प्राप्त हुई वर्ष 1820 ईसवी में ब्राज़ील ने इस देश पर अधिकार कर लिया और इसे अपना एक राज्य घोषित कर दिया किंतु 5 वर्ष के बाद लौटिन अमेरिका के स्वतंत्रता आंदोलनों के दौरान यूरोग्वे भी स्वतंत्र हो गया। ब्राज़ील और अर्जेन्टाइना इसके पड़ोसी देश हैं।
  • 1840- जोजफ़ गिब्बन्स ने बुआई मशीन के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
  • 1916 - टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।
  • 1973-पहला सी.टी. स्कैन परीक्षण हुआ।
  • 1975- भारत पोलो विश्व विजेता बना।
  • 1977- सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू।
  • 1997 - मासूमा, इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति नियुक्त।
  • 2001 - लंदन में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने।
  • 2003- मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया और मुंबी देवी मंदिर के पास हुए कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई तथा 150 से अधिक घायल हो गए।
  • 2008- मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2008-09 के लिए सरकारी स्कूलों के सभी छात्रों को बीमा करने का अनुरोधन किया।
  • 1900- अंग्रेज़ जैव रसायनज्ञ सर हैन्ज़ ऐडॉल्फ क्रेब का जन्म हुआ, जिन्हें रासायनिक अभिक्रियाओं की श्रृंखला ट्राइकार्बॉक्साइलिक एसिटड सायकल जिसे सिट्रिक अम्ल तथा क्रेब्स सायकल भी कहते हैं, की खोज करने के लिए फ्रिट्ज़ लिपमैन के साथ 1953 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 22 नवम्बर 1981)
  • 1841 -स्विस सर्जन थ्योडर ऐमिल कोचर का जन्म हुआ, जिन्हें थाइरॉइड गं्रथि की सर्जरी के लिए 1909 चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-27 जुलाई 1917)
  • 1867- अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री और रसायनज्ञ  माइकल फैराडे का निधन हुआ, जिनके प्रयोगों ने विद्युत चुम्बकत्व पर काम किया जहां उन्होंने विद्युतचुम्बकीय प्रेरण तथा विद्युतचुम्बकीय घूर्णन की खोज की। (जन्म 22 सितम्बर 1791)
  • 1819- स्कॉटलैण्ड के उपकरण निर्माता और आविष्कारक, जेम्स वॉट का निधन हुआ, जिनके भाप के इंजन के अविष्कार ने औद्योगिक क्रांति के विकास में अमूल्य योगदान दिया। (जन्म 19 जनवरी 1736)।
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news