इतिहास

इतिहास में 11 सितंबर
10-Sep-2021 10:38 PM
इतिहास में 11 सितंबर
  • 1906 - महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह आंदोलन आरंभ किया।
  • 1996 - राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित।
  • 2001 - अमेरिका के वल्र्ड ट्रेड सेंटर व पेंटागन पर आतंकवादी हमले में 6 हज़ार से अधिक लोग मरे।
  • 2003 - चीन के विरोध के बावजूद तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश मिले।
  • 2006 - लिएंडर पेस और डेम की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का युगल खिताब जीता। भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पी.एन. भगवती संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति में चौथी बार पुनर्निर्वाचित। प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की। स्विट्जरलैंड के रोजर फ़ेडरर को लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब।  अमेरिकी अंतरिक्ष यान अटलांटिस अंतरिक्ष के साथ जुड़ा।
  • 2007- येरूशलम से सटे डेविड शहर में लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग का पता लगा।
  • 2009-नोएडा के निठारी काण्ड के आरोपी मोनिन्दर सिंह पंढेर को इलाहाबाद के उच्च न्यायालय ने 19 मामलों में एक रिपा हलदर मामले में बरी किया। सर्वोच्च न्यायालय ने कांशीराम स्मारक स्थल के निर्माण पर रोक लगाई।
  • 1895 -भारत प्रसिद्ध समाजसेवी  विनोबा भावे का जन्म हुआ।  
  • 1948 - ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और  मुस्लिम लीग  के अध्यक्ष  मुहम्मद अली जिन्ना का निधन हुआ।
  • 1964 - प्रगतिशील भारतीय कवि मुक्तिबोध गजानन माधव का निधन हुआ।
  • 1987-हिन्दी कवयित्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक महादेवी वर्मा का निधन हुआ।  
  • 1904-  आस्ट्रिया में जन्मे अमेरिकी चिकित्सक और कैंसर शोधकर्ता लडविग ग्रॉस का जन्म हुआ, जिन्होंने 1950 में चूहों पर शोध द्वारा बताया कि कैंसर का कारण कुछ विषाणुओं द्वारा संक्रमण भी हो सकता है।
  • 1935  रूसी अंतरिक्ष यात्री  घेरमन स्टैपैनोविक टिटोव का जन्म हुआ, जो 6-7 अगस्त 1961 को छोड़े गए वोस्टोक-2 अंतरिक्ष यान के चालक थे। (निधन- 20 सितम्बर 2000)
  • 1869- स्कॉटलैण्ड के रसायनज्ञ  थॉमस ग्राहम का निधन हुआ, जिन्हें कोलाइड रसायन विज्ञान के जनक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने गैस के प्रसार पर कार्य किया, तथा ग्राहम का नियम दिया। (जन्म-20 दिसम्बर 1805)
  • 1721-जर्मन वनस्पति विज्ञानी  रुडॉल्फ जैकब कैमेरेरियस का निधन हुआ, जिन्होंने पौधों में लिंगों के अस्तित्व को प्रदर्शित किया, आनुवांशिकी के लिए नए मार्ग बनाए। (जन्म-17 फरवरी 1665)।
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news