इतिहास

इतिहास में 13 सितंबर
12-Sep-2021 9:39 PM
इतिहास में 13 सितंबर
  • 1898- रिवरेन्ड हैनिबेल विलिस्टन गुडविन को नाइट्रोसेल्यूलोज़ ट्रान्सपैरेन्ट फ्लेक्सिबल फोटोग्राफिक फिल्म पेलिकन्स के आविष्कार के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ।
  • 2000 - भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फिड़े शतरंज विश्व कप जीता।
  • 2001 - ओसामा बिन लादेन को पकडऩे हेतु अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर दबाव डाला गया।
  • 2002 - इस्रायल ने फिलीस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।
  • 2005 - सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता हेतु समर्थन देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने मानकों की घोषणा की।
  • 2006 - इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।
  • 2007 - नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े गृह का पता लगाया। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल फ़ेदकोव के आग्रह को स्वीकार करते हुए केन्द्रीय कैबिनेट को भंग किया।
  • 2008 - दिल्ली में तीन स्थानों पर 30 मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए। इनमें 19 लोगों के मृत्यु और 90 से अधिक घायल।
  • 2009 - लोक सभा में एंग्लो इंडियन समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में कोच्चि के चाल्र्स डायस को मनोनीत किया गया। चन्द्रमा पर बफऱ् खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।
  • 1929 - जतीन्द्रनाथ दास का निधन हुआ। भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।
  • 1851-अमेरिकी सेना के चिकित्सक वाल्टर रीड का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने सफल प्रयोगों द्वारा बताया कि पीत-ज्वर मच्छर के काटने से फैलता है। (निधन-22 नवम्बर 1902)
  • 1853-डेनमार्क के वैज्ञानिक  हैन्ज़ क्रिश्चियन जोएकिम ग्रैम का जन्म हुआ, जिन्होंने ग्राम स्टेन की खोज की जो कि सबसे अधिक मशहूर तथा इस्तेमाल किया जाने वाला स्टेनिंग का तरीका है। (निधन-14 नवम्बर 1938)
  • 1949- डैनिश शरीर क्रिया विज्ञानी शैक आगस्ट स्टीनबर्ग क्रॉफ   का निधन हुआ, जिन्हें केशिकानली (कैपिलरी) के मोटर रेगुलेटिंग मैकेनिज़्म की खोज के लिए 1920 में शरीर क्रिया विज्ञान/ चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-15 नवम्बर 1874)
  • 1914 -ब्रिटिश अमेरिकी रॉबर्ट होप जोन्स का निधन हुआ,  जिनके विचारों ने थिएटर आर्गन निर्माण में आर्केस्ट्रल ध्वनि के विकास में योगदान दिया। (जन्म-9 फरवरी 1859)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news