इतिहास

इतिहास में 24 सितंबर
23-Sep-2021 10:54 PM
इतिहास में 24 सितंबर
  • 1855 -क्लाउड बरनार्ड ने यकृत में ग्लाइकोजन के भण्डारण की खोज की।
  • 1909-थॉमस एम. फ्लैहेर्टी ने क्रॉसिंग सिग्नल के लिए पेटेंट प्राप्त किया।
  • 1939 -जर्मनी के बम्बार विमानों ने हॉलैंड की राजधानी वॉरसा पर आक्रमण आरंभ किया। द्वितीय विश्व युद्ध के  आरंभ में होने वाली यह बम्बारी तीन दिनों तक जारी रही। इस बम्बारी के बाद वॉरसा की जनता ने 11 दिनों तक कड़ा संघर्ष किया किंतु अंतत: उसे जर्मनी की सेना के सामने हथियार डालना पड़ा। हिटलर ने नाज़ी सेना के कमांडरों को आदेश दिया था कि जिस प्रकार से भी संभव हो, इस शहर पर क़ब्ज़ा करें। वॉरसा नगर पर बमबारी में कम से कम 15 हज़ार लोग मारे गये थे।
  • 1996 - व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश बना।
  • 2003 -  फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
  • 2005 - आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।
  • 2007 - म्यांमार की सैन्य सरकार के खिलाफ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सडक़ों पर उतरे। चीन और नेपाल ने दूर संचार के क्षेत्र में एक अहम् अनुबंध पर हस्ताक्षर किया।
  • 2008 - भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्िटनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।  मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नालिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
  • 2009 - देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चांद की सतह पर पानी खोज निकाला।
  • 1950 - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ।
  • 2006 -दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना  पद्मिनी का निधन हुआ, जो नृत्य की महान रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर थीं।
  • 1905-स्पैनिश-अमेरिकी जैव रसायनज्ञ तथा अणु जीव वैज्ञानिक सेवेरो ओकोआ डी अल्बॉर्नोज़ का जन्म हुआ, जिन्हें जीवाणुओं में राइबोन्यूक्लिक अम्ल को संश्लेषित करने वाले एन्ज़ाइम की खोज के लिए 1959 में नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-1 नवम्बर 1993)
  • 1870 -फ्रांसीसी इंजीनियर रसायनज्ञ और नियॉन लाइट के आविष्कारक  जॉर्ज क्लाउडे का पेरिस में जन्म हुआ। क्लाउड पहले व्यक्ति थे जिन्होंने सीलबंद नियॉन ट्यूब में विद्युत आवेश प्रविष्ट कराया तथा 1902 में नियॉन प्रकाश लैम्प की खोज की।  (निधन-23 मई 1960)
  • 1904-डेनमार्क के चिकित्सक, आधुनिक फोटोथेरेपी के संस्थापक नील्स फिन्सेन का निधन हुआ,  जिन्हें सन् 1903 में चिकित्सा/शरीरक्रियाविज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 15 दिसम्बर 1860)
  • महत्वपूर्ण दिवस- विश्व बधिर दिवस

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news