इतिहास

इतिहास में 5 अक्टूबर
04-Oct-2021 11:10 PM
इतिहास में 5 अक्टूबर
  • 1582- ग्रेगोरियन कैलेण्डर इटली में इस्तेमाल किया गया।
  • 1931 - क्लाइड पैंगबॉर्न और ह्यू हर्नडॉन ने प्रशांत महासागर को पहली बिना रुके पार किया।
  • 1995 - आयरलैंड के कवि एवं साहित्यकार हीनी को वर्ष 1995 के साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
  • 1997 - राजधानी कम्पाला से नील नदी को स्रोत जिन्जा में प्रधानमंत्री इंद्रकुमार गुजराल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया, भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने जिम कूरियर तथा एलेक्स ओ ब्रायन को पराजित कर चाईना ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।
  • 2004 - पश्चिम एशिया पर अरब देशों के प्रस्ताव का अमेरिका ने विरोध किया।
  • 2007 - नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए चुनाव रद्द हुआ। परवेज मुशर्रफ़ व बेनजीर भुट्टो के बीच समझौता हुआ।
  • 2008- केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सेतु सतुद्रम परियोजना के लिए दूसरी जगहों का परीक्षण शुरू किया।
  • 1902 - धु्रपद-धमार शैली के गायक राम चतुर मल्लिक का जन्म हुआ।
  • 1981 - हिन्दी जगत के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का निधन हुआ।
  • 1915-पूर्वोत्तरी यूनान की महत्वपूर्ण बंदरगाह सालूनीक, प्रथम विश्व युद्ध की एक सैनिक कार्रवाई में संयुक्त सेना के नियंत्रण में चली गयी।
  • 1713- फ्रांस  के लेखक और दार्शनिक डेनिस डाइड्रो का जन्म हुआ। उनके निरीक्षण में इन्साइक्लोपीडिया लिखी गयी। इसे लिखने में 21 वर्ष लगे। डाइड्रो ने कई उपन्यास भी लिखें।
  • 1864 - फ्रांस के रसायन शास्त्री लूईस लोमीर का जन्म हुआ। उन्होंने अपने भाई आगोस्ट के साथ मिलकर एक मशीन बनायी जिससे पर्दे पर फि़ल्म दिखायी जा सकी। उन्होंने इसी वर्ष पहली बार पर्दे पर फि़ल्म का प्रदर्शन किया। वर्ष 1948 में उनका निधन हुआ।
  • 1911- फ्रांसीसी कनाडाई पादप पारिस्थितिक पियरे डैन्सेरियू का जन्म हुआ, जो वनों के गतिविज्ञान पर अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने आधुनिक पर्यावरणविज्ञान के पारिस्थितिकी के सिद्धान्तों से लोगों को अवगत किया।
  • 1850-अमेरिकी चित्रकार, लेखक और प्रकृतिविद्  विलियम हैमिल्टन गिब्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने फूलों और कीटों के चित्र बनाए। सन् 1870 में इनका पहला तकनीकी चित्रण प्रकाशित हुआ। वह एक बड़े अच्छे फोटोग्राफर भी थे।  (निधन-16 जुलाई 1896)
  • 2004 - ब्रिटिश जैव भौतिकशास्त्री  मॉरिस ह्यू फ्रेड्रिक विल्किन्स का निधन हुआ, जो एक्स-रे डिफ्रैक्शन द्वारा डी.एन.ए के अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 15 दिसम्बर 1916)
  • 1996- कम्प्यूटर इंजीनियर सेमर क्रे का निधन हुआ, जो कम्प्यूटर में ट्रान्जि़स्टर का इस्तेमाल करने में अग्रणी माने जाते हैं। ये व्यापारिक तथा सरकारी सूचना तंत्र में इस्तेमाल के लिए सुपर कम्प्यूटर के निर्माण के लिए जाने जाते हैं।  (जन्म 28 सितम्बर 1925)ा
  • महत्वपूर्ण दिवस
  • विश्व शिक्षक दिवस
  • विश्व आवास दिवस

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news