इतिहास

इतिहास में 6 अक्टूबर
05-Oct-2021 9:44 PM
इतिहास में 6 अक्टूबर
  • 1973 -अरबों और इजराइल का चौथा युद्ध आरंभ हुआ।
  • 1994 - यूनेस्को ने वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र सहिष्णुता वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की।
  • 1995 - दो स्विस वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सौर व्यवस्था के बाहर गृह की पहली बार पहचान की।
  • 1997-अमेरिकी जीवविज्ञान के प्रोफेसर स्टैन्ले बी. प्रूसिनर को बीमारी फैलाने वाले जीवाणु प्रियॉन की खोज के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1999 - संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सम्मेलन आस्ट्रेलिया की राजधानी वियना में प्रारम्भ।
  • 2000 - इस्रायली पुलिस द्वारा अलअक्सा मस्जिद में जबरन प्रवेश के बाद हिंसा शुरू, यूगोस्लाविया में रक्तहीन जनक्रांति के बीच राष्ट्रपति मिलोसेविच देश छोडक़र भागे, विपक्षी नेता कोस्तुनिका ने स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया।
  • 2002 - नेपाल के नरेश ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह देव ने सत्ता नहीं संभालने की घोषणा की।
  • 2004 - इस्रायली सैन्य अभियान को रोकने का प्रस्ताव अमेरिका ने वीटो किया। अल्खानोव चेचेन्या के राष्ट्रपति बने।
  • 2006 - संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में शांति रक्षकों को बल प्रयोग का अधिकार दिया।
  • 2007 - परवेज मुशर्रफ़ एकतरफ़ा जीत के साथ पाकिस्तान के राष्ट्र्रपति पद पर निर्वाचित घोषित हुए। कोरू में एरियन-5 रॉकेट के सहारे आस्ट्रेलियाई-अमेरिकी टेलीविजन उपग्रह का परीक्षण किया गया।
  • 2008 - वैश्विक मंदी के मद्देनजऱ भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के नक़द सुरक्षित अनुपात (सीआरआर) में आधा प्रतिशत की कटौती का फ़ैसला किया।
  • 1946 -हिन्दी फि़ल्म अभिनेता विनोद खन्ना का जन्म हुआ।
  • 1893  -सुप्रसिद्ध भारतीय खगोल भौतिकशास्त्री मेघनाद एन. साहा का जन्म हुआ, जो 1920 में थर्मल आयनाइज़ेशन समीकरण विकसित करने के लिए जाने जाते हैं। तारकीय वातावरण के अध्ययन के लिए इस समीकरण को बहुत बुनियादी तथा जरूरी माना जाता है। (निधन-16 फरवरी 1956)
  • 1866-  कनाडाई अन्वेषक और इंजीनियर रेजिनल्ड आउब्रे फेसेन्डन  का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने अन्वेषणों के लिए करीब 300 पेटेन्ट प्राप्त किये। इन्होंने सर्वप्रथम आवाज़ तथा संगीत का प्रसारण किया। (निधन-22 जुलाई 1932)
  • 1951-जर्मन जैवरसायनज्ञ  ओटो फ्रिट्ज़ मेयरहॉफ का निधन हुआ, जिन्हें मांसपेशियों में होने वाले उपापचय की अभिक्रियाओं पर अनुसंधान करने के लिए आर्किबाल्ड हिल के साथ सन् 1922 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 12 अप्रैल 1884)
  • 1984- अमेरिकी जीवाश्मविज्ञानी  जॉर्ज गैलॉर्ड सिम्पसन का निधन हुआ, जिन्होंने भूतकाल के जीवों और उस समय के वातावरण के बारे में अध्ययन किया। सन् 1953 में इन्होंने 5 करोड़ वर्ष पुराने घोड़े का जीवाश्म खोजा। (जन्म 16 जून 1902)
  • महत्वपूर्ण दिवस - विश्व वन्य प्राणी दिवस
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news