इतिहास

इतिहास में 8 अक्टूबर
07-Oct-2021 10:04 PM
इतिहास में 8 अक्टूबर
  • 1256 -पेरिस में विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालयों में गिने जाने वाले सोरबन विश्वविद्यालय का उदघाटन हुआ।  इसके संस्थापक का नाम रॉबर्ट सोरबन था।
  • 1534- ब्रिटेन की संसद ने इस देश के नरेश हेनरी अष्टम के प्रभाव में आक्रर एक ऐसा क़ानून पारित किया जिसके कारण ब्रिटेन के गिरजाघर का रोम के कैथोलिक गिरजाघर से संबंध-विच्छेद हो गया।
  • 1604 - द सुपरनोवा, जिसे अब केप्लर्स नोवा के नाम से जाना जाता है, पहली बार ओफियूकस नक्षत्र में पाया गया।
  • 1735 - पृथ्वी की आकृति की पहचान के लिए गणितज्ञों और भूगोल शास्त्रियों का प्रयास आरंभ हुआ। यह प्रयास फ्रांसीसियों ने आरंभ किया था।
  • 1932 - भारतीय वायुसेना का गठन।
  • 1958- डॉ. ऐके सेनिंग ने पहला आंतरिक हृदय पेसमेकर प्रत्यारोपित किया। इसी वर्ष पहले रून एल्मक्विस्ट (1906 में जन्मे) ने इसकी खोज की थी।
  • 1996 - ओटावा में आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत।
  • 1998 - भारत फ़्लाइट सेफ़्टी फ़ाउंडेशन का सदस्य बना।
  • 2000 - वोजोस्लाव कोस्तुनिका यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने, इस्रायल, फिलीस्तीन और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका गाजा पट्टी समस्या हल के लिए त्रिपक्षीय संकट प्रबंधन दल के गठन पर सहमत।
  • 2001 - इटली के मिलान हवाई अड्डे पर दो विमानों के आपस में टकरा जाने के बाद एक में आग लग गई, जिससे 114 लोगों की मौत हो गई।
  • 2002 - पाकिस्तान ने शाहीन मिसाइल का पुन: परीक्षण किया।
  • 2003 - टोक्यो में आयोजित मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला गोजेदोर एजुआ ने खिताब पर कब्ज़ा जमाया, 2003 का नोबेल शांति पुरस्कार ईरान की शिरीन इबादी को देने की घोषणा की गई।
  • 2004 - भारतीय गेहूं पर मौनसेंटो का पेटेन्ट रद्द। शांति का नोबेल पुरस्कार केन्याई पर्यावरणविद वांगरी मथाई को।
  • 2007 - बांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री मोहम्मद नसीम को 13 साल क़ैद की सज़ा हुई।
  • 1936 - प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म हुआ।  (जन्म 1880)
  • 1979 - संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण का निधन हुआ।
  • 1850 - फ्रांसीसी रसायनज्ञ हेनरी लुइ ल शातलिए का जन्म हुआ, जो सबसे ज्यादा ल शातलिए सिद्धांत के लिए जाने जाते हैं। इससे किसी रासायनिक अभिक्रिया में स्थिति के परिवर्तन (तापमान, दाब, तथा घटकों के सान्द्रण) के प्रभाव का अनुमान लगाना संभव हुआ। (निधन-17 सितम्बर 1936)
  • 1883-जर्मन जैवरसायनज्ञ ओटो हेनरिक वारबर्ग का जन्म हुआ, जिन्हें कोशिकीय श्वसन के लिए 1931 में चिकित्सा अथवा शरीर क्रिया विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-1 अगस्त 1970)
  • 1940 - स्विस खगोल भौतिकशास्त्री रॉबर्ट एम्डेन का निधन हुआ जिन्होंने गैस्कुगेल्न (गैस स्फेयर्स, 1907) लिखी, तथा गैसों के विस्तारण तथा संपीडन नक्षत्रीय गैसीय गोलों पर अध्ययन किया। (जन्म 4 मार्च 1862)  
  • महत्वपूर्ण दिवस
  • भारतीय वायु सेना दिवस
  • विश्व वयोवृद्ध दिवस

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news