इतिहास

इतिहास में 10 अक्टूबर
09-Oct-2021 10:56 PM
इतिहास में 10 अक्टूबर
  • 1756 - ब्रिटिश गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता पर पुन: कब्जे के लिए मद्रास से कूच किया।
  • 1846 - ब्रिटिश खगोलविद विलियम लासेल ने नेपच्यून के प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।
  • 1868 - क्यूबा ने स्पेन से स्वतंत्रता पाने के लिए विद्रोह किया।
  • 1964 - टोकियो में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया।
  • 1978 - रोहिणी खादिलकर राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता जीतने वाली प्रथम महिला बनी।
  • 1910 - वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
  • 1990 - अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 अंतरिक्ष से लौटा।
  • 1991 - भारत ने विश्व कैरम प्रतियोगिता का टीम खिताब जीता।
  • 1992 - दूसरा हुगली पुल ‘विद्यासागर सेतु’ खुला।
  • 2000 - श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री सिरीमाओ भंडारनायके का निधन।
  • 2001 - बांग्लादेश में ख़ालिदा जिया ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
  • 2003 - भारत ने इस्रायल रूस के साथ एवाक्स निर्माण के लिए समझौता किया।
  • 2004 - आस्ट्रेलिया के संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री जान हावर्ड की भारी जीत।
  • 2005 - एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
  • 1906 - आर. के. नारायण, भारतीय उपन्यासकार
  • 1954 - रेखा, बॉलीवुड अभिनेत्री
  • 1912 - डॉ. रामविलास शर्मा, हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक
  • 1902 - के शिवराम कारंत कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार
  • 2011 - जगजीत सिंह, गज़़लों की दुनिया के बादशाह।
  • 1983 -रूबी मेयर्स, 1930 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री
  • 1731 - अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री एवं रसायनज्ञ हेनरी कैवेन्डिश का जन्म हुआ,  जिन्होंने अपनी ही प्रयोगशाला में अनुसंधान करते हुए हाइड्रोजन को एक अलग गैस के रूप में खोजा, कार्बनडाईऑक्साइड का अध्ययन किया तथा वायुमंडलीय हवा में उनका घनत्व मालूम किया। इन्होंने बताया कि जल एक यौगिक है। इनके नाम पर इंग्लैन्ड की कैम्ब्रिज प्रयोगशाला का नाम रखा गया। (निधन-24 फरवरी 1810)
  • 1896 - अमेरिकी भौतिकशास्त्री  लेस्टर (हल्बर्ट) जर्मर का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने साथी क्लिंटन जोजफ़ डेविसन के साथ प्रयोग किया और पहली बार इलेक्ट्रॉन की तरंग विशेषताओं का पता लगाया। (निधन-3 अक्टूबर 1971)
  • 1930- जर्मन वनस्पति वैज्ञानिक  गुस्टाव हेनरिक ऐडॉल्फ ऐन्गलर का निधन हुआ,जो अपने पादप वर्गीकरण के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पौधों के भूगौलिक विशेषताओं तथा वर्गीकरण पर किया।  (जन्म 25 मार्च 1844)
  • 1967- अमेरिकी चिकित्सक जॉर्ज फ्रेड्रिक डिक का निधन हुआ, जिन्होंने अपनी पत्नी ग्लेडिस हेनरी डिक के साथ हीमोलिटिक स्ट्रेप्टोकोक्कस को पृथक किया और खतरनाक बीमारी स्कारलेट बुखार के इलाज के लिए प्रतिरोधक क्षमता विकसित की। (जन्म 21 जुलाई 1881)
  • महत्वपूर्ण दिवस- विश्व दृष्टि दिवस ,  विश्व डाक दिवस (सप्ताह), विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस,  राष्ट्रीय डाक-तार दिवस, राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news