इतिहास

इतिहास में आज 26 नवंबर
26-Nov-2021 11:53 AM
इतिहास में आज 26 नवंबर
  • 1716 -पहला बब्बर शेर अमेरिका में देखा गया।
  • 1965-फ्रांस ने अपना पहला उपग्रह ऐस्ट्रिक्स-1 प्रेक्षित किया।
  • 1996 - मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान  मार्स ग्लोबल सर्वेयर  को अंतरिक्ष में भेजा (7 नवम्बर); संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक के संदर्भ में  आयल फ़ॉर फ़ुड डील प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।
  • 1997 - पाक सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने मुख्य न्यायाधीश को निलम्बित किया।
  • 1998 - तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफ़ा दिया, कंबोडिया के वर्तमान प्रधानमंत्री हुनसेन को औपचारिक रूप से पुन: देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया, माहे (सेशल्स) में इस्रायल की  लीनोर अबार्गिल 1998 की मिस वल्र्ड चुनी गईं।
  • 2001 - नेपाल में 200 माओवादी विद्रोही मारे गये; देश में आपातकाल लागू।
  • 2002 - बीबीसी के सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गये।
  • 2006 - इराक बम धमाके में 202 लोगों की जान गई।
  • 2008 - भारत के मुंबई नगर में आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने ताज होटल में घुसकर अनेक अतिथियों को बंधक बना लिया। इसे भारतीय सेना ने तीन दिनों की कार्यवाई के पश्चात मुक्त करा लिया।
  • 1921- प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का जन्म हुआ।
  • 1926- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रवि राय का जन्म हुआ।
  • 1898-जर्मन रसायनज्ञ  कार्ल ज़ीग्लर का जन्म हुआ, जिन्होंने 1963 में ग्यूलियो नैट्टा के साथ उच्च पॉलीमर की तकनीक के क्षेत्र में और प्लास्टिक के विकास में योगदान दिया जिसके लिए 1963 में दोनों को रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-12 अगस्त 1973)
  • 1857  स्विस भाषा विज्ञानी  फर्डिनैण्ड डी सैस्यूरे का जन्म हुआ,  जिनके भाषा की संरचना पर दिए विचारों ने बीसवीं शताब्दी में भाषा विज्ञान की उन्नति में योगदान दिया।(निधन- 22 फरवरी 1913)
  • 1830- बेल्जिय़न-अमेरिकी बागवान  ऐन्ड्रे पैरमेन्टियर का निधन हुआ, जो अमेरिका में कई पादप प्रजातियों को लाने के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 1825 में इन्होंने ब्रुकलिन में पहला वानस्पतिक उद्यान स्थापित किया। (जन्म 3 जुलाई 1780)
  • 1885-   आयरलैण्ड के रसायनज्ञ और भौतिकीविद्  थॉमस ऐन्ड्रिव्स का निधन हुआ, जिन्होंने दो अवस्थाओं के बीच परिवर्तन के समय गैस और द्रव की अवस्था की निरंतरता के बारे में बताया।(जन्म 19 दिसम्बर 1813)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news